UP Board Solutions for Class 4 Science Parakh Chapter 2 पौधों और जंतुओं की उपयोगिता तथा उनकी देखभाल

यहां हमने यूपी बोर्ड कक्षा 4वीं की विज्ञान एनसीईआरटी सॉल्यूशंस को दिया हैं। यह solutions स्टूडेंट के परीक्षा में बहुत सहायक होंगे | Student up board solutions for Class 4 Science Parakh Chapter 2 पौधों और जंतुओं की उपयोगिता तथा उनकी देखभाल pdf Download करे| up board solutions for Class 4 Science Parakh Chapter 2 पौधों और जंतुओं की उपयोगिता तथा उनकी देखभाल notes will help you. NCERT Solutions for Class 4 Science Parakh Chapter 2 पौधों और जंतुओं की उपयोगिता तथा उनकी देखभाल pdf download, up board solutions for Class 4 Science.

यूपी बोर्ड कक्षा 4 science के सभी प्रश्न के उत्तर को विस्तार से समझाया गया है जिससे स्टूडेंट को आसानी से समझ आ जाये | सभी प्रश्न उत्तर Latest UP board Class 4 science syllabus के आधार पर बताये गए है | यह सोलूशन्स को हिंदी मेडिअम के स्टूडेंट्स को ध्यान में रख कर बनाये गए है |

UP Board Solutions for Class 4 Science Parakh Chapter 2 पौधों और जंतुओं

की उपयोगिता तथा उनकी देखभाल

पौधों और जन्तुओं की उपयोगिता तथा उनकी देखभाल

(अ) पौधों से प्राप्त उपयोगी वस्तुएँ-
UP Board Solutions for Class 4 Science Parakh Chapter 2 पौधों और जंतुओं की उपयोगिता तथा उनकी देखभाल 1

UP Board Solutions for Class 4 Science Parakh Chapter 2 पौधों और जंतुओं की उपयोगिता तथा उनकी देखभाल 1

ब-(१)
जन्तुओं की उपयोगिता-
UP Board Solutions for Class 4 Science Parakh Chapter 2 पौधों और जंतुओं की उपयोगिता तथा उनकी देखभाल 2

UP Board Solutions for Class 4 Science Parakh Chapter 2 पौधों और जंतुओं की उपयोगिता तथा उनकी देखभाल 2

ब – (२)
जन्तुओं से प्राप्त वस्तुओं/पदार्थों की उपयोगिता-
UP Board Solutions for Class 4 Science Parakh Chapter 2 पौधों और जंतुओं की उपयोगिता तथा उनकी देखभाल 3

UP Board Solutions for Class 4 Science Parakh Chapter 2 पौधों और जंतुओं की उपयोगिता तथा उनकी देखभाल 3

पौधों और जंतुओं की उपयोगिता तथा उनकी देखभाल अभ्यास प्रश्न

प्रश्न १.
सही उत्तर पर (✓) का चिहन और गलत पर (✗) का चिह्न लगाएँ-
(क) तुलसी और नीम के पौधों से औषधियाँ प्राप्त होती हैं।
(ख) रेशम पेड़ से प्राप्त होता है।
(ग) खरगोश शाकाहारी जन्तु है।
(घ) गेहूँ, बाजरा, जौ, मक्का आदि से चीनी प्राप्त होती है।

प्रश्न २.
निम्नांकित में पौधे का कौन-सा भाग खाते हैं
उत्तर:
(क) गाजर की जड़
(ख) अरहर का दाना
(ग) पालक की पत्तियाँ
(घ) टमाटर का फल
(ङ) लौकी का फल
(च) धनिया के पत्ते और बीज

प्रश्न ३.
सूची ‘क’ और ‘ख’ का मिलान करें (सही मिलान करके).
उत्तर:
सूची ‘क’ (जन्तु) – सूची ‘ख’ (उपयोग)
(क) गाय ➝ दूध
(ख) भेड़ ➝ ऊन
(ग) मुर्गी ➝ अण्डा तथा मांस
(घ) बैल ➝ खेत की जुताई
(ङ) कुत्ता ➝ घर की सुरक्षा
(च) मधुमक्खी ➝ शहद
(छ) घोड़ा ➝ सवारी

प्रश्न ४.
सूची ‘क’ का मिलान सूची ‘ख’ से करें (सही मिलान करके)
सूची ‘क’ (पौधे) – सूची ‘ख’ (उपयोग)
(क) गेहूँ, जौ, बाजरा, धान → अनाज
(ख) सरसों, तिल, सोयाबीन, सूरजमुखी → तेल
(ग) लौकी, टमाटर, भिंडी, आलू → सब्जियाँ
(घ) तुलसी, नीम, पुदीना → औषधि
(ङ) कपास, जूट → कपड़ा और रस्सी
(च) चना, मूंग, उड़द, अरहर → दालें
(छ) सभी पौधे → शुद्ध हवा
(ज) हल्दी, मिर्च, धनिया → मसाले

प्रश्न ५.
रिक्त स्थानों की पूर्ति करें (पूर्ति करके) –
(क) शीशम, चीड़, सागौन की लकड़ी फर्नीचर बनाने के काम आती है। (फर्नीचर, कपड़े, खाद)
(ख) भेड़ से ऊन प्राप्त होता है। (ऊन, कपास, रेशम)
(ग) तुलसी और नीम की पत्तियों से औषधि बनाई जाती है। (औषधि, पेन्ट, फर्नीचर)
(घ) बाँस घर बनाने के काम आता है। (घर, मशीनें, हल)

प्रश्न ६.
घर पर करें-
किन-किन सब्जियों को कच्चा और किन्हें पकाकर खाया जाता है सूची बनाएँ (सूची बनाकर)
उत्तर:
कच्ची खाई जाने वाली सब्जियाँ – खीरा, ककड़ी, प्याज
पकाकर खाई जाने वाली सब्जियाँ – आलू, लौकी (घीया), करेला

प्रोजेक्ट कार्य-
विद्यार्थी स्वयं करें।

कितना सीखा-१

प्रश्न १.
कोष्ठक में दिए गए उपयुक्त शब्द को (✓) से चिह्नित कीजिए (चिह्नित करके)-
(क) सूर्य के प्रकाश में भोजन का निर्माण होता है-(फूल में, पत्ती में (✓), जड़ में, तने में)
(ख) यह जड़ भोजन एकत्र होने के कारण मांसल होती है- (मूली (✓), अंगूर, सेब, आलू)
(ग) यह तना भोजन एकत्र होने के कारण मांसल हो जाता है- (मूली, आलू (✓), शलजम, बैंगन)
(घ) पौधे मिट्टी से पानी और खनिज लवणों का अवशोषण करते हैं
(पत्तियों से, जड़ों से (✓), फूल से, तने से)
(ङ) हल्के, रोएँदार, पंखदार बीजों का बिखराव होता है-
(वायु द्वारा (✓), जल द्वारा, जन्तुओं द्वारा)

प्रश्न २.
प्रत्येक के सम्मुख दो नाम लिखिए (दो नाम लिखकर)-
(क) वे पौधे जिनसे हमें भोजन प्राप्त होता है – गेहूँ, धान
(ख) वे पौधे जिनसे हमें इमारती लकड़ी मिलती है – साल, सागौन
(ग) वे पौधे जिनसे हमें दवाइयाँ मिलती हैं – तुलसी, नीम
(घ) वे जन्तु जिनसे हमें भोजन प्राप्त होता है – गाय, भैंस
(ङ) वे जन्तु जिनसे हम सामान की ढुलाई करते हैं – घोड़ा, गधा
(च) वे जन्तु जिन पर हम सवारी करते हैं – घोड़ा, ऊँट
(छ) वे जन्तु जिन्हें हम पालते हैं – कुत्ता, तोता, बिल्ली

प्रश्न ३.
प्रत्येक कथन के सामने सत्य अथवा असत्य शब्द लिखिए (लिखकर)-
(क) खाना बनाने की क्रिया में पौधे कार्बन डाइऑक्साइड लेते हैं तथा ऑक्सीजन छोड़ते हैं। (सत्य)
(ख) आलू, अदरक, अरबी तथा शलजम सभी तने हैं। (असत्य)
(ग) पौधों की जड़ें जल और खनिज लवणों के अवशोषण के साथ पौधों को मिट्टी में स्थिर रखती हैं। (सत्य)
(घ) दल पुष्प का आकर्षक अंग होता है। (सत्य)

प्रश्न ४.
अपने शिक्षक से पूछकर बताएँ कि जनसंख्या वृद्धि से पर्यावरणीय संतुलन पर क्या प्रभाव पड़ेगा? (परस्पर चर्चा)
उत्तर:
जनसंख्या वृद्धि से पर्यावरण-संतुलन बिगड़ेगा। जंगलों पर दबाब पड़ेगा अधिक उत्पादन के लिए अधिक रासायनिक खाद मृदा-प्रदूषण करेंगे। परिवहन और सफाई समस्या के कारण वायु-प्रदूषण बढ़ेगा, जल-प्रदूषण भी स्वाभाविक है और ध्वनि-प्रदूषण भी। मनुष्य की जनसंख्या वृद्धि से वन्यजीव विलुप्त हो रहे हैं।

तस्वीरें बोलती हैं

प्रश्न ५.
बड़ा परिवार, छोटा परिवार
किस घर में बच्चों को भरपेट भोजन मिलेगा? – छोटे परिवार में।

  • किस घर में सभी खुशहाल और शांत होंगे? – छोटे परिवार में।
  • किस घर में सभी बच्चों को पढ़ने का मौका मिलेगा? – छोटे परिवार में।
  • किस घर में बच्चों को मनोरंजन के अवसर मिलेंगे? – छोटे परिवार में।

————————————————————

All Chapter UP Board Solutions For Class 4 science

All Subject UP Board Solutions For Class 4 Hindi Medium

Remark:

हम उम्मीद रखते है कि यह UP Board Class 4 science NCERT Solutions in Hindi आपकी स्टडी में उपयोगी साबित हुए होंगे | अगर आप लोगो को इससे रिलेटेड कोई भी किसी भी प्रकार का डॉउट हो तो कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूंछ सकते है |

यदि इन नोट्स से आपको हेल्प मिली हो तो आप इन्हे अपने Classmates & Friends के साथ शेयर कर सकते है और HindiLearning.in को सोशल मीडिया में शेयर कर सकते है, जिससे हमारा मोटिवेशन बढ़ेगा और हम आप लोगो के लिए ऐसे ही और मैटेरियल अपलोड कर पाएंगे |

आपके भविष्य के लिए शुभकामनाएं!!

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *