यहां हमने यूपी बोर्ड कक्षा 4वीं की पर्यावरण एनसीईआरटी सॉल्यूशंस को दिया हैं। यह solutions स्टूडेंट के परीक्षा में बहुत सहायक होंगे | Student up board solutions for Class 4 EVS Hamara Parivesh Chapter 1 भारत में उत्तर प्रदेश pdf Download करे| up board solutions for Class 4 EVS Hamara Parivesh Chapter 1 भारत में उत्तर प्रदेश notes will help you. NCERT Solutions for Class 4 EVS Hamara Parivesh Chapter 1 भारत में उत्तर प्रदेश pdf download, up board solutions for Class 4 environment.
यूपी बोर्ड कक्षा 4 environment के सभी प्रश्न के उत्तर को विस्तार से समझाया गया है जिससे स्टूडेंट को आसानी से समझ आ जाये | सभी प्रश्न उत्तर Latest UP board Class 4 environment syllabus के आधार पर बताये गए है | यह सोलूशन्स को हिंदी मेडिअम के स्टूडेंट्स को ध्यान में रख कर बनाये गए है |
Table of Contents
UP Board Solutions for Class 4 EVS Hamara Parivesh Chapter 1 भारत में
उत्तर प्रदेश
भारत के मानचित्र को देखो और बताओ-
हमारे प्रदेश का नाम उत्तर प्रदेश है। यह भारत के उत्तर दिशा में स्थित है। इसके उत्तर में नेपाल और चीन देश स्थित हैं। जिस जगह पर दो देशों की सीमाएँ मिलती हैं, वह अंतरराष्ट्रीय सीमा कहलाती है, जैसे-भारत और चीन के बीच की सीमा। जिस सीमा पर दो राज्य मिलते हैं, उसे अंतरराज्यीय सीमा कहते हैं, जैसे-उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बीच की सीमा।
हमारे प्रदेश के दक्षिण में मध्य प्रदेश राज्य है। पूर्व में बिहार राज्य है। पश्चिम से राजस्थान, हरियाणा एवं दिल्ली प्रदेश की सीमाएँ मिलती हैं। अब लिखो! दो मंडलों व जनपदों की सीमाओं को अंतरमंडलीय सीमा व अंतरजनपदीय सीमा कहते हैं।
भारत में उत्तर प्रदेश अभ्यास
प्रश्न १.
कक्षा की दीवार पर टंगे हुए भारत के मानचित्र में पूर्व, पश्चिम, उत्तर व दक्षिण दिशाओं में स्थित देशों, सागर व महासागर को बताओ।
उत्तर:

प्रश्न २.
मानचित्र में देखकर बताओ तुम्हारा प्रदेश कहाँ और किस दिशा में स्थित है?
उत्तर:
हमारा प्रदेश भारत के उत्तर में हिमालय के निकट है तथा उत्तर दिशा में स्थित है।
प्रश्न ३.
अपने प्रदेश को मानचित्र में ढूँढ़ो-
(क) प्रदेश की राजधानी
(ख) अपना जनपद
(ग) अपना मंडल नोट-विद्यार्थी स्वयं ढूँढ़े।
प्रश्न ४.
पुस्तक में दिए गए मानचित्र में अपने प्रदेश की राजधानी, अपने मंडल तथा अपने जनपद की सीमाओं पर पेंसिल से रेखा बनाओ।
नोट-विद्यार्थी मानचित्र में अपने जनपद की सीमाओं पर पेंसिल से रेखा स्वयं बनाएँ।
प्रश्न ५.
मानचित्र देखकर निम्न की सही संख्या गिनकर बताओ-
(अ) उत्तर प्रदेश के जिलों की संख्या-
(क) ७१
(ख) ८३
(ग) ७५
(घ) ६०
उत्तर:
(ग) ७५
(ब) उत्तर प्रदेश में मंडलों की कुल संख्या-
(क) १६
(ख) १७
(ग) १८
(घ) १६
उत्तर:
(ग) १८ मंडल
प्रश्न ६.
उत्तर प्रदेश की राजधानी है-
(क) कानपुर
(ख) लखनऊ
(ग) वाराणसी
(घ) इलाहाबाद
उत्तर:
(ख) लखनऊ
प्रश्न ७.
उत्तर प्रदेश की सीमा से जुड़े राज्यों की तालिका बनाओं।
उत्तर:
उत्तर प्रदेश की सीमा से जुड़े राज्य
- मध्य प्रदेश
- बिहार
- हरियाणा
- दिल्ली
- उत्तराखण्ड
अपने आप-१
नक्शा
चित्र अनुसार
प्रश्न:
हैंडपंप मालिनी के विद्यालय की किस दिशा में है?
उत्तर:
उत्तर-पश्चिम दिशा में है।
प्रश्न.
सड़क मालिनी के विद्यालय की किस दिशा में है? (दोनों सड़कों के बारे में बताओ।)
उत्तर:
पूर्व और दक्षिण।
प्रश्न.
रेल लाइन मालिनी के विद्यालय की किस दिशा में है?
उत्तर:
उत्तर दिशा में।
सड़क के पश्चिम में क्या स्थित है?
नोट-विद्यार्थी स्वयं बनाएँ।
मालिनी के विद्यालय के दक्षिण में एक पेड़ बनाओ।
नोट-विद्यार्थी स्वयं बनाएँ।
प्रश्न.
विद्यालय के उत्तर में संतू का घर बनाओ।
नोट-विद्यार्थी स्वयं बनाएँ।
प्रश्न.
विद्यालय के दक्षिण में पंचायत भवन बनाओ।
नोट-विद्यार्थी स्वयं बनाएँ।
प्रश्न.
जो भी बनाते हो यदि उसका नाम दी गई संकेत सूची में नहीं हो तो उसे सूची में बढ़ाओ।
नोट-विद्यार्थी स्वयं बढ़ाएँ।
प्रश्न.
मंदिर के पश्चिम में एक घर बनाओ।
नोट-विद्यार्थी स्वयं बनाएँ।
अब बताओ
प्रश्न.
रेल लाइन के दक्षिण में क्या-क्या है?
उत्तर:
हैंडपंप, पेड़, विद्यालय, चहारदीवारी, सड़क और मस्ज़िद।
प्रश्न.
खेतों के पश्चिम में क्या-क्या है?
उत्तर:
सड़क, मस्जिद, विद्यालय, हैंडपंप, पेड़ और नदी।
प्रश्न.
विद्यालय के पूर्व में क्या-क्या है?
उत्तर:
पेड़, सड़क और खेत।
- तुम भी अपने विद्यालय का नक्शा बनाओ। याद रखना उत्तर की ओर- मुँह करके बैठना है और-
जो-जो सामने हो यानी उत्तर में, उसे ऊपर बनाना।
जो-जो पीछे हो यानी दक्षिण में, उसे नीचे की तरफ़ बनाना।
जो दाएँ हाथ पर हो यानी पूर्व में, उसे दाएँ हाथ पर बनाना।
और जो बाएँ हाथ पर हो यानी पश्चिम में, उसे बाएँ हाथ पर बनाना।
नोट-विद्यार्थी स्वयं बनाएँ।
- और भी सवाल बनाकर एक-दूसरे से पूछो।
- यदि तुम्हारे घर के आस-पास ऐसे बच्चे हैं, जो विद्यालय नहीं जाते हैं तो उनके घर नक्शे में बनाओ। उन बच्चों से बातचीत भी करो।
————————————————————
All Chapter UP Board Solutions For Class 4 environment
All Subject UP Board Solutions For Class 4 Hindi Medium
Remark:
हम उम्मीद रखते है कि यह UP Board Class 4 environment NCERT Solutions in Hindi आपकी स्टडी में उपयोगी साबित हुए होंगे | अगर आप लोगो को इससे रिलेटेड कोई भी किसी भी प्रकार का डॉउट हो तो कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूंछ सकते है |
यदि इन नोट्स से आपको हेल्प मिली हो तो आप इन्हे अपने Classmates & Friends के साथ शेयर कर सकते है और HindiLearning.in को सोशल मीडिया में शेयर कर सकते है, जिससे हमारा मोटिवेशन बढ़ेगा और हम आप लोगो के लिए ऐसे ही और मैटेरियल अपलोड कर पाएंगे |
आपके भविष्य के लिए शुभकामनाएं!!