UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 5 साहसी सीमा

यहां हमने यूपी बोर्ड कक्षा 3वीं की हिंदी एनसीईआरटी सॉल्यूशंस को दिया हैं। यह solutions स्टूडेंट के परीक्षा में बहुत सहायक होंगे | Student up board solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 5 साहसी सीमा pdf Download करे| up board solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 5 साहसी सीमा notes will help you. NCERT Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 5 साहसी सीमा pdf download, up board solutions for Class 3 Hindi.

यूपी बोर्ड कक्षा 3 Hindi के सभी प्रश्न के उत्तर को विस्तार से समझाया गया है जिससे स्टूडेंट को आसानी से समझ आ जाये | सभी प्रश्न उत्तर Latest UP board Class 3 Hindi syllabus के आधार पर बताये गए है | यह सोलूशन्स को हिंदी मेडिअम के स्टूडेंट्स को ध्यान में रख कर बनाये गए है |

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 5 साहसी सीमा

साहसी सीमा शब्दार्थ

तीज = एक विशेष त्योहार
दीदी = बड़ी बहन
आँगन = घर के मध्य का खुला भाग
जान = प्राण
उदासी = परेशानी
चिंता = फिक्र
भोजन = खाना

साहसी सीमा पाठ का सार (सारांश)

सीमा के माता-पिता तीज का सामान लेकर उसकी दीदी के पास गए थे। सीमा और उसका छोटा भाई दोनों घर में थे। रात में अचानक बाढ़ आ गई। कमर तक पानी देखकर सीमा ने पहले अपने भाई को सीढ़ी से छत पर चढ़ाया और फिर खुद भी छत पर चढ़ गई। रातभर सीमा अपने भाई के साथ छत पर बैठी रही। सुबह पड़ोस में रहने वाले रहीम चाचा ने मजबूत रस्सी के सहारे सीमा और उसके भाई को अपने पक्के मकान की छत पर खींच लिया। बचाव कार्य के लिए दो नावें और एक मोटरबोट आ गई। पन्द्रह लोगों के साथ सीमा और उसके भाई को भी सुरक्षित जगह पर पहुँचाया गया। सीमा के माता-पिता दोनों बच्चों से मिलकर बहुत खुश हुए।

साहसी सीमा अभ्यास

प्रश्न 1.
सोचो और लिखो
(क) सीमा के माता-पिता कहाँ गए थे?
उत्तर:
सीमा के माता-पिता तीज का सामान लेकर उसकी दीदी के घर गए थे।

(ख) सीमा ने घर के किन-किन सामानों को ऊँचाई पर रखा होगा?
उत्तर:
सीमा ने उठ सकने लायक हर सामान को ऊँचाई पर रखा होगा।

(ग) सीमा की अपने माता-पिता से फोन पर बात क्यों नहीं हो पाई?
उत्तर:
बाढ़ के कारण फोन का नेटवर्क काम नहीं कर रहा होगा, इसलिए सीमा की अपने माता-पिता से बात नहीं हो पाई।

(घ) माता-पिता से मिलने पर सीमा की क्या-क्या बातें हुई होंगी?
उत्तर:
माता-पिता से मिलने पर सीमा ने उन्हें बताया होगा कि कैसे उसने सामानों को ऊँचाई पर रखा, छोटे भाई को जगाया और फिर उसे छत पर चढ़ाया, उसे कितना डर लग रहा था और उसे उन दोनों की चिंता सता रही थी आदि-आदि।

प्रश्न 2.
आपदाएँ अचानक आती हैं, जैसे- भूकंप, बाढ़, आग लग जाना, बादल फटना, बिजली गिरना। सोचो और बताओ- ऐसे समय में हमें क्या-क्या करना चाहिए?
उत्तर:
ऐसे समय में हमें घबराना नहीं चाहिए और इन सभी आपदाओं से बचाव संबंधी नियमों का पालन करना चाहिए तथा घर के बड़े लोगों के साथ रहना चाहिए।

प्रश्न 3.
रात को ‘रात्रि’ भी कहते हैं, इसी प्रकार दरवाजा को ‘द्वार’। नीचे दिए गए शब्दों को और क्या-क्या कहते हैं, लिखो।
उत्तर:
नाव – नौका
भाई – भ्राता
गाँव – ग्राम
काम – कार्य
घर – गृह

प्रश्न 4.
नोट – बच्चे स्वयं करें।

प्रश्न 5.
‘सीमा उठी’, ‘दरवाजा खोला’, ‘घर में लौटी’, उठी, खोली, लौटी से किसी कार्य के होने का पता चल रहा है। ऐसे शब्दों को क्रिया शब्द कहते हैं। दिए गए वाक्यों से क्रिया शब्द छाँटो (क्रिया शब्द छाँटकर )
उत्तर:
वाक्य – क्रिया शब्द
(क) सीमा बरामदे में आई। – आई
(ख) रातभर छत पर बैठी रही। – बैठी रही
(ग) वह चारों ओर देख रही थी। –  देख रही थी

प्रश्न 6.
शब्दों को पढ़ो और अपने वाक्यों में प्रयोग करो
उत्तर:
अचानक – अचानक डाली टूटने से बन्दर पानी में गिर पड़े।
खुश – सीमा के माता-पिता उससे मिलकर खुश हुए।
सुरक्षित – सीमा अपने भाई के साथ नाव में बैठकर सुरक्षित पहुँच गई।
सीढ़ी – सीमा ने सीढ़ी के सहारे अपने भाई को छत पर

प्रश्न 7.
पूछो और पता लगाओ
(क) नाव और मोटरबोट में क्या अन्तर है?
उत्तर:
नाव पतवार के सहारे चलती है, जबकि मोटरबोट में इंजन लगा है। धीरे चलती है, जबकि मोटर बोट बहुत तेज गति से चलती है।

(ख) बाढ़ किन-किन कारणों से आती है?
उत्तर:
वर्षा की अधिकता या बाँध/नहर आदि के कट जाने से बाढ़

(ग) बाढ़ से क्या-क्या नुकसान होता है?
उत्तर:
बाढ़ आने से गाँव, नगर जलमग्न हो जाते हैं, फसलें नष्ट हो जन-धन की बहुत हानि होती है।

प्रश्न 8.
सोचो और लिखो- बाढ़ खत्म हो जाने पर गाँव में क्या
उत्तर:
बाढ़ खत्म हो जाने पर लोग घरों की मरम्मत करते हैं और जान तरफ ध्यान देते हैं। सरकारी सहायता भी यथासम्भव मिलती है। स्वयंसेवी संस् अभियान में शामिल होती हैं। धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो जाती है। उक्त गाँवो दुश्य रहा होगा।

प्रश्न 9.
मैं, तुम, वह, यह, आदि वे शब्द हैं जो संज्ञा शब्दों के स्थान पर आते हैं। इन्हें सर्वनाम शब्द कहते हैं। इस पाठ में आए उन शब्दों को छाँटो जो . सर्वनाम शब्द हैं।
उत्तर:
पाठ में आए कुछ सर्वनाम शब्द निम्नलिखित हैं
उसका, उसकी, उसे, उसने, स्वयं, वह, उनका, उसके आदि।

प्रश्न 10.
‘सीमा बरामदे में आई तो उसे लगा कि वह पानी में डूब जाएगी।’ इसी आधार पर नीचे दिए गए वाक्यों को पूरा करो (पूरा करके)
उत्तर:
(क) अहमद छत पर खड़ा था। अचानक जोर से हवा चलने लगी। उसे लगा कि वह छत से गिर जाएगा।
(ख) गाँव में आग लग गई। शबाना घर में सोई थी। जैसे ही वह बाहर निकली, तो उसे लगा कि वह आग में जल जाएगी।

प्रश्न 11.
तुम्हारे पास-पड़ोस में भी कोई ऐसी घटना हुई होगी, जब किसी बच्चे ने बहादुरी का परिचय दिया होगा। उस घटना को अपनी अभ्यास-पुस्तिका में लिखो।
नोट -विद्यार्थी अपने पास-पड़ोस की ऐसी घटना की जानकारी स्वयं लिखें। .

कितना सीखा?

प्रश्न 1.
नोट– बच्चे स्वयं करें।

प्रश्न 2.
नीचे दिए गए शब्दों के अर्थ लिखो (अर्थ लिखकर)
उत्तर:
माटी –  मिट्टी
जल – पानी
जगत – संसार
खुश – प्रसन्न
सुलह – समझौता
खबर – समाचार

प्रश्न 3.
शब्दों से वाक्य बनाओ (वाक्य बनाकर)
उत्तर
सुरक्षित – सीमा को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।
बादल – बादल पानी बरसाते हैं।
गाँव – गाँव की सडक प्रायः कच्ची होती है।
चिंता – बाढ़ आने से सीमा की चिन्ता बढ़ गई।
भयानक – बाढ़ आने से गाँव का दृश्य भयानक हो गया।

प्रश्न 4.
शब्दों के समान अर्थ वाले (समानार्थी) दो-दो शब्द लिखो (लिखकर)
उत्तर:
सूरज – सूर्य, रवि
हवा – पवन
वायु चाँद – चन्द्रमा, शशि

प्रश्न 5.
नीचे दिए गए स्थान में तीन-तीन संज्ञा शब्दों को लिखो
उत्तर:

वस्तुओं के नामप्राणियों के नामस्थान/ जगहों
गेंदकुसुमलखनऊ
कुरसीसीमाभारत
गिलासरोहनजापान

प्रश्न 6.
नीचे दिए गए शब्दों के विलोम (विपरीत अर्थवाले) शब्द लिखो (लिखकर)
उत्तर:
दिन – रात
उदास – प्रसन्न
बहादुर – डरपोक
डूबना – तैरना

प्रश्न 7.
विद्यार्थी स्वयं करें।

प्रश्न 8.
उत्तर दो
(क) मुर्गे ने लोमड़ी से क्यों कहा कि शिकारी कुत्ते इस ओर दौड़े आ रहे हैं?
उत्तर:
मुर्गा लोमड़ी को वहाँ से भगाना चाहता था। वह जानता था कि लोमड़ी शिकारी कुत्तों से डरती है। इसलिए उसने लोमड़ी को डराने के लिए ऐसा कहा।

(ख) बन्दरों ने चाँद को पकड़ने के लिए क्या योजना बनाई?
उत्तर:
बन्दरों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़ पेड़ से लटककर चाँद को पकड़ने की योजना बनाई।

(ग) अगर पेड़ की डाल न टूटी होती, तो क्या होता?
उत्तर:
अगर पेड़ की डाल न टूटी होती तो बंदर रात भर तालाब में चाँद की परछाई को पकड़ने के लिए परेशान रहते।

(घ) सीमा ने बाढ़ के पानी से बचाव कैसे किया?
उत्तर:
सीमा सीढ़ी पर चढ़कर छत पर पहुँच गई। सुबह पड़ोस में रहने वाले रहीम चाचा ने मजबूत रस्सी के सहारे उसे अपने पक्के मकान की छत पर पहुँचाया।

(ङ) सीमा की जगह तुम होते तो क्या करते?
उत्तर:
सीमा की जगह हम होते, तो वही करते जो उसने किया।

प्रश्न 9.
पढ़ो और उत्तर दो
गुब्बारे ले लो। दोपहर तक उसका एक भी गुब्बारा नहीं बिका। वह बहत निराश हो गया था। तभी उसे एक कार आती दिखाई दी। वह फिर ऊँची आवाज में बोला- ‘गुब्बारे ले लो’। कार उसके पास आकर रुक गई।

कार से उतरे आदमी ने गुब्बारे वाले से पूछा- “बाबा! आज कितने गुब्बारे बिके”? गुब्बारे वाले ने कहा- “एक भी नहीं”। कार वाले ने पूछा- “आपके गुब्बारे कुल कितने रुपये के हैं”? “सिर्फ 100 रुपये के”, गुब्बारे वाला बोला। कार वाले ने 100 रुपये देकर सारे गुब्बारे खरीद लिए और मैदान में खेल रहे बच्चों में बाँट दिए।

बताओ

गुब्बारे वाला क्या आवाज लगा रहा था?
उत्तर:
गुब्बारे वाला आवाज लगा रहा था- गुब्बारे ले लो, गुब्बारे ले लो।

“बाबा! आज कितने गुब्बारे बिके”? यह किसने पूछा?
उत्तर:
कार से उतरनेवाले आदमी ने।

एक भी गुब्बारा नहीं बिका, सुनकर कार वाले ने क्या किया?
उत्तर:
कारवाले ने सारे गुब्बारे खरीद लिए।

सारे गुब्बारे बिक जाने पर गुब्बारे वाले ने अपने मन में क्या सोचा होगा?
उत्तर:
वह खुश हुआ होगा और उस आदमी को मन-ही-मन दुआ दी होगी।

कार वाले ने गुब्बारे बच्चों को क्यों दिए?
उत्तर:
क्योंकि बच्चों को गुब्बारे बहुत पसंद होते हैं।

————————————————————

All Chapter UP Board Solutions For Class 3 Hindi

All Subject UP Board Solutions For Class 3 Hindi Medium

Remark:

हम उम्मीद रखते है कि यह UP Board Class 3 Hindi NCERT Solutions in Hindi आपकी स्टडी में उपयोगी साबित हुए होंगे | अगर आप लोगो को इससे रिलेटेड कोई भी किसी भी प्रकार का डॉउट हो तो कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूंछ सकते है |

यदि इन नोट्स से आपको हेल्प मिली हो तो आप इन्हे अपने Classmates & Friends के साथ शेयर कर सकते है और HindiLearning.in को सोशल मीडिया में शेयर कर सकते है, जिससे हमारा मोटिवेशन बढ़ेगा और हम आप लोगो के लिए ऐसे ही और मैटेरियल अपलोड कर पाएंगे |

आपके भविष्य के लिए शुभकामनाएं!!

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *