UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 21 घमण्डी का बाघ

यहां हमने यूपी बोर्ड कक्षा 3वीं की हिंदी एनसीईआरटी सॉल्यूशंस को दिया हैं। यह solutions स्टूडेंट के परीक्षा में बहुत सहायक होंगे | Student up board solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 21 घमण्डी का बाघ pdf Download करे| up board solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 21 घमण्डी का बाघ notes will help you. NCERT Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 21 घमण्डी का बाघ pdf download, up board solutions for Class 3 Hindi.

यूपी बोर्ड कक्षा 3 Hindi के सभी प्रश्न के उत्तर को विस्तार से समझाया गया है जिससे स्टूडेंट को आसानी से समझ आ जाये | सभी प्रश्न उत्तर Latest UP board Class 3 Hindi syllabus के आधार पर बताये गए है | यह सोलूशन्स को हिंदी मेडिअम के स्टूडेंट्स को ध्यान में रख कर बनाये गए है |

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 21 घमण्डी का बाघ

घमण्डी का बाग शब्दार्थ

चिल्लाना = शोर मचाना
सिर्फ = केवल
मधुर = मीठा
संगीत = गाना
छेद = ‘सूराख
खिलखिला रही थीं = हँस रही थीं
पछतावा = पश्चात्ताप।

घमण्डी का बाघ पाठ का सार (सारांश)

स्कूल से लौटकर बच्चे घमण्डी के बाग में खेलते थे। जब घमण्डी लौट आया, तब उसने बच्चों को भगा दिया और बाग के बाहर बोर्ड लगा दिया- बाग में आना सख्त मना है।

बसन्त का मौसम आ गया परन्तु घमण्डी के बाग में जाड़ा ही था। वहाँ केवल बर्फ और ठंडी हवा थी। हर रोज तीन घन्टे बड़े-बड़े ओले भी बरसने लगे।

एक दिन घमण्डी ने पलंग पर लेटे मधुर संगीत सुना। दीवार के छेद से बच्चे बाग में घुस आए। वे पेड़ों की डालियों पर बैठे थे। बाग के एक कोने में छोटा बच्चा रो रहा था। “चढ़ो बेटा,” पेड़ ने कहा; लेकिन अधिक छोटा होने से वह चढ़ न सका।

यह सब देखकर घमण्डी को पछतावा हुआ। उसे पता चल गया कि बसन्त उसके बाग में क्यों नहीं आया। उसने इरादा किया कि वह छोटे बच्चे को पेड़ पर बैठा देगा

और चहारदीवारी गिरा देगा। वह दबे पाँव बाग में पहुँचा। बच्चे भाग गए लेकिन छोटा लड़का नहीं भागा। घमण्डी ने उसे प्यार से उठाकर पेड़ पर बैठा दिया। बच्चा घमण्डी के गले से लिपट गया। अब घमण्डी का बाग बच्चों का हो गया था। बच्चे छुट्टी के बाद बाग में खेलते थे। घमण्डी के बाग में बहुत से सुन्दर फूल थे, लेकिन घमण्डी के अनुसार सबसे सुन्दर फूल बच्चे थे।

घमण्डी का बाघ अभ्यास

प्रश्न 1.
उत्तर लिखो
(क) बच्चे घमण्डी को देखकर क्यों भागे?
उत्तर:
क्योंकि घमण्डी बच्चों को बाग में आने से मना करता था, इस कारण बच्चे उसे देखकर भागे।

(ख) घमण्डी के बाग में फूल क्यों नहीं आए?
उत्तर:
घमण्डी के बाग में फूल इसलिए नहीं आए, क्योंकि उसने असली फूलों (बच्चों) को बाग से भगा दिया था।

(ग) घमंडी का दिल क्या देखकर पिघल गया?
उत्तर:
बाग के एक कोने में एक छोटा-सा लड़का खड़ा था। वह इतना छोटा था कि उसके हाथ पेड की टहनियों को छु नहीं पा रहे थे। वह टहनियाँ पकड़ने के लिए बार-बार कूद रहा था। न छू पाने पर वह जोर-जोर से रो भी रहा था। “चढ़ो बेटा”, पेड़ ने कहा और अपनी डालियों को नीचे झुका दिया, लेकिन वह लड़का बहुत छोटा था। यह सब देखकर घमंडी का दिल पिघल गया।

(घ) घमण्डी ने बच्चों को सबसे सन्दर फल क्यों कहा?
उत्तर:
बच्चों के आने पर घमण्डी के बाग में बसन्त आया, इस कारण घमण्डी ने बच्चों को सबसे सुन्दर फूल कहा।

(ङ) अपनी चीजों को दूसरों के साथ बाँटने पर तुम्हें कैसा लगता है?
उत्तर:
अपनी चीजों को दूसरों के साथ बाँटने में हमें अच्छा लगता है। इससे दान भावना को बल मिलता है, साथ ही मानव-सेवा का भाव भी जागृत होता है।

(च) इस कहानी का और क्या शीर्षक हो सकता है?
उत्तर:
बच्चे सबसे सुंदर फूल।

प्रश्न 2.
वाक्य पूरे करो (वाक्य पूरे करके)
उत्तर:
(क) घमण्डी ने कहा, “यह बाग अब तुम्हारा है।
(ख) उसने बगीचे के बाहर एक बोर्ड लगा दिया।
(ग) लोगों ने देखा बगीचे में बच्चों के साथ घमंडी भी खेल रहा है। .

प्रश्न 3.
कुछ और फूलों के नाम जोड़ो ( फूलों के नाम जोड़कर)
उत्तर:
कनेर, गेंदा, गुलाब, बुराँश, चमेली, गुलदाउदी, चम्पा।

प्रश्न 4.
अपने माता-पिता से पूछकर ऋतुओं के नाम लिखो
उत्तर:
बसन्त, ग्रीष्म, वर्षा, शरद, हेमन्त और शिशिर ये छह ऋतुएँ होती हैं।

प्रश्न 5.
तुम बहुत से खेल खेलते होगे। किसी एक खेल के बारे में अपनी कॉपी में लिखो कि उसे कैसे खेलते हैं?
उत्तर:
विद्यार्थी जो खेल खेलना पसन्द करते हों, उस खेल के बारे में स्वयं अपनी कॉपी में लिखें।

प्रश्न 6.
इस पाठ में आए संज्ञा, सर्वनाम तथा क्रिया शब्दों को ढूँढकर लिखो।
उत्तर:
संज्ञा – घमण्डी, बाग, घास. पेड़, टहनियाँ
सर्वनाम – वह, उन्हें, उसने, तुम, यह क्रिया- खेलते थे, था, बन्द कर देते थे, आ गया, देखा

प्रश्न 7.
कहानी को अपनी शब्दों में सुनाओ।
उत्तर:
विद्यार्थी कहानी को अपने शब्दों में स्वयं सुनाएँ।

अपने आप – 4

मेजर शैतान

मेजर शैतान सिंह शब्दार्थ

भीषण = विकट
भयानक = खतरनाक
हताहत = मृत और घायल
अडिग = जो नहीं डिगे
प्रेरणा = प्रभावित होकर
मरणोपरान्त = मरने के बाद

मेजर शैतान पाठ का सार (सारांश)

पाँच हजार मीटर ऊँची रेजांगला पहाड़ी पर भयानक सर्दी में मेजर शैतान सिंह देश की सीमा की रक्षा के लिए डटे हुए थे। अचानक 18 नवम्बर, 1962 को भारी तोपों से गोले बरसाते हुए चीनी सैनिकों ने इसी चौकी पर हमला कर दिया। मेजर शैतान सिंह ने मोर्चा कमजोर नहीं होने दिया। इस कारण सैकड़ों चीनी सैनिक हताहत हुए। मेजर शैतान सिंह का शरीर छलनी हो गया। उन्होंने शत्रु से लड़ते हुए वीरगति प्राप्त की। उनसे प्रेरणा पाकर उनके सारे जवान अन्तिम साँस तक लड़ते रहे। कुमाऊँ रेजीमेण्ट के मेजर शैतान सिंह को अदम्य साहस के लिए मरणोपरांत परमवीर चक्र प्रदान किया गया।

कितना सीखा?

प्रश्न 1.
उत्तर दो-
(क) फूल ने जड़ को खूबसूरत क्यों कहा?
उत्तर:
नए फूलों ने जड़ के कारण ही दोबारा जीवन पाया था इसलिए नए फूलों ने जड़ को खूबसूरत कहा।

(ख) तारक कछुआ ने समुद्र में क्या-क्या देखा?
उत्तर:
तारक कछुआ ने समुद्र में हवेल, अनेक प्रकार की मछलियाँ, घोंघे, मूंगे की चट्टानें और कई तरह के समुद्री जीव और पौधे देखे।

(ग) सुभाष चन्द्र बोस ने जवानों से क्या कहा?
उत्तर:
सुभाष चन्द्र बोस ने जवानों से कहा, “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा!”

(घ) बच्चों को भगा देने से घमण्डी के बाग पर क्या प्रभाव पड़ा?
उत्तर:
बच्चों को भगा देने से घमण्डी के बाग में बसन्त नहीं आया।

(ङ) शेर सिंह का व्यवहार किस घटना से बदल गया?
उत्तर:
शेर सिंह का ट्रैक्टर नाले में फँस गया था, कृपाल सिंह ने उसके द्वारा मना करने के बावजूद उसकी सहायता की और ट्रैक्टर को नाले से बाहर निकाल दिया। इस घटना के बाद शेर सिंह का व्यवहार बदल गया।

प्रश्न 2.
नीचे दिए गए शब्दों का अर्थ लिखो (अर्थ लिखकर)
उत्तर:
सलोना – सुन्दर
बदसूरत – भद्दा
जमीन – पृथ्वी
हताहत – मृतं और घायल
नेतृत्व – अगुवाई
दुर्घटना – बुरी घटना

प्रश्न 3.
(क) पुस्तक में तुम्हें सबसे अच्छी कहानी कौन-सी लगी? और क्यों?
उत्तर:
पुस्तक में हमें सबसे अच्छी कहानी ‘घमण्डी का बाग’ लगी। इसमें बताया गया है कि फूल सुन्दर होते हैं, लेकिन छोटे बच्चे फूलों से भी अधिक सुन्दर होते हैं; बल्कि वे ही असली फूल होते हैं।

(ख) कौन-सी कविता अच्छी लगी और क्यों?
नोट – विद्यार्थी अपनी पसन्द की कविता स्वयं बताएँ।

प्रश्न 4.
नीचे लिखे वाक्यों में सही विराम चिह्न लगाओ
(?), (।), (!), (,), (-)
उत्तर:
(क)तुम शहर कब जाओगे? ,
(ख) अहा! जलेबी मिल रही है।
(ग) इतना बड़ा रसगुल्ला !
(घ) रामेश्वरम् के पहले रानी बिटिया कहाँ-कहाँ गई?
(ङ) गीता, मीना और सुनील मेला देखने गए।
(च) गुलमोहर झुलस गया। एक दम ठूठ-सा हो गया।

प्रश्न 5.
इस चिट्ठी में खाली स्थानों को भरो (खाली स्थानों को भरकर )
उत्तर:
मेरी प्यारी गोलू, आज मैंने खूब होली खेली। मैंने सुबह उठते ही रंग घोला। उसे पिचकारी में भरकर सबको रंग डाला। सब पूरी तरह से भीग गए। माधव ने मेरे ऊपर रंग डाला। बहुत मजा आया! तुमने होली कैसे खेली, बताना।
तुम्हारी
शैलू

प्रश्न 6.
नीचे दिए गए शब्दों में ‘ता’ जोड़कर नए शब्द बनाओ (शब्द बनाकर)
उत्तर:
स्वतन्त्र – स्वतन्त्रता
मानव – मानवता
दुर्बल – दुर्बलता
सत्य – सत्यता
पराधीन – पराधीनता

प्रश्न 7.
इन वाक्यों को शुद्ध करके लिखो (वाक्यों को शुद्ध लिखकर)
उत्तर:
(क) में खाना खाया। – मैंने खाना खाया।
(ख) उसने पानी पी। – उसने पानी पिया।
(ग) चिडिया डाल पर बैठा। – चिड़िया डाल पर बैठी।
(घ) लोकेश और लता झूला झूलता है। – लोकेश और लता झूला झूलते हैं।

प्रश्न 8.
नोट – विद्यार्थी स्वयं लिखें।

————————————————————

All Chapter UP Board Solutions For Class 3 Hindi

All Subject UP Board Solutions For Class 3 Hindi Medium

Remark:

हम उम्मीद रखते है कि यह UP Board Class 3 Hindi NCERT Solutions in Hindi आपकी स्टडी में उपयोगी साबित हुए होंगे | अगर आप लोगो को इससे रिलेटेड कोई भी किसी भी प्रकार का डॉउट हो तो कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूंछ सकते है |

यदि इन नोट्स से आपको हेल्प मिली हो तो आप इन्हे अपने Classmates & Friends के साथ शेयर कर सकते है और HindiLearning.in को सोशल मीडिया में शेयर कर सकते है, जिससे हमारा मोटिवेशन बढ़ेगा और हम आप लोगो के लिए ऐसे ही और मैटेरियल अपलोड कर पाएंगे |

आपके भविष्य के लिए शुभकामनाएं!!

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *