Class 12 History Model Paper 2 – UP Board History Solutions
समय: 3 घण्टे 15 मिनट
पूणक: 100
निर्देश
प्रारम्भ के 15 मिनट परीक्षार्थियों को प्रश्न-पत्र पढ़ने के लिए निर्धारित हैं।
नोट
- सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
- इस प्रश्न-पत्र में पाँच खण्ड हैं।
- खण्ड ‘क’ में 10 बहुविकल्पीय प्रश्न हैं, खण्ड ‘ख’ में 05 अतिलघु उत्तरीय प्रश्न (लगभग 50 शब्द) हैं।
- खण्ड ‘ग’ में 06 लघु उत्तरीय प्रश्न (लगभग 100 शब्द) हैं।
- खण्ड ‘घ’ में 03 विस्तृत उत्तरीय प्रश्न (लगभग 500 शब्द) हैं।
- खण्ड ‘ङ’ में ऐतिहासिक तिथियों व मानचित्र से सम्बन्धित 05 प्रश्न हैं। शब्द सीमा में (कम या ज्यादा) 10% की छूट अनुमन्य है।
- सभी प्रश्नों के निर्धारित अंक उनके सम्मुख अंकित हैं।
खण्ड-‘क’
बहुविकल्पीय प्रश्न |
प्रश्न 1.
बाबर ने अपनी आत्मकथा तुजुक-ए-बाबरी किस भाषा में लिखी? [1]
(a) फारसी
(b) अरबी
(c) तुर्की
(d) उर्दू
प्रश्न 2.
शेरशाह सूरी का मूल नाम क्या था? [1]
(a) जमाल खों
(b) हसन खाँ
(c) फरीद
(d) शेर खान
प्रश्न 3.
अकबर ने जजिया कर को कब समाप्त किया? [1]
(a) 1564 ई. में
(b) 1562 ई. में
(c) 1563 ई. में
(d) 1560 ई. में
प्रश्न 4.
अकबर ने दास प्रथा को कब समाप्त किया था? [1]
(a) 1560 ई. में
(b) 1561 ई. में
(c) 1562 ई. में ।
(d) 1563 ई. में
प्रश्न 5.
जहाँगीर के बचपन का नाम क्या था? [1]
(a) सलीम
(b) खुसरों
(c) कुतुब
(d) इनमें से कोई नहीं
प्रश्न 6.
ताजमहल का निर्माण किस शासक ने करवाया था? [1]
(a) अकबर
(b) शाहजहाँ
(c) जहाँगीर
(d) औरंगजेब
प्रश्न 7.
निम्न में से किसने “पावर्टी एण्ड अन ब्रिटिश रूल इन इण्डिया’ नामक पुस्तक लिखी थी? [1]
(a) रमेशचन्द दत्त
(b) महादेव गोविन्द रानाडे
(c) दादाभाई नौरोजी
(d) गोपाल कृष्ण गोखले
प्रश्न 8.
शिक्षा से सम्बन्धित चार्ल्स वुड डिस्पैच भारत में कब लाया गयाथा? [1]
(a) 1852 ई.
(b) 1853 ई.
(c) 1854 ई.
(d) 1856 ई.
प्रश्न 9.
1928 ई. में नेहरू रिपोर्ट को निम्न में से किसने प्रस्तुत किया था? [1]
(a) जवाहर लाल नेहरू
(b) मोतीलाल नेहरू
(c) ‘a’ और ‘b’ दोनों
(d) इनमें से कोई नहीं
प्रश्न 10.
पहली पंचवर्षीय योजना कब लागू की गई थी? [1]
(a) 1949 ई.
(b) 1950 ई.
(c) 1951 ई.
(d) 1952 ई.
खण्ड -‘ख’
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 11.
सहायक सन्धि का सम्बन्ध किसके साथ है? [2]
प्रश्न 12.
राजा राममोहन राय के योगदानों का उल्लेख कीजिए। [2]
प्रश्न 13.
भारतीय राष्ट्रवाद के उदय के दो कारणों की विवेचना कीजिए [2]
प्रश्न 14.
क्रान्तिकारी आन्दोलन के उदय के प्रमुख कारण क्या थे? [2]
प्रश्न 15.
भारत छोड़ो आन्दोलन के असफलता के कारणों का उल्लेख कीजिए। [2]
खण्ड-‘ग’
लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 16.
पानीपत के प्रथम युद्ध में बाबर की सफलता के दो कारण बताइए [5]
प्रश्न 17.
शेरशाह के चरित्र एवं उपलब्ध्यिों का मूल्यांकन कीजिए। [5]
प्रश्न 18.
अकबर की राजपूत नीति की दो विशेषताएँ लिखिए। [5]
प्रश्न 19.
शाहजहाँ के समय के उत्तराधिकार युद्ध के कारणों को इंगित कीजिए। [5]
प्रश्न 20.
भारत में यूरोपीय व्यापारिक कम्पनियों के आगमन के दो कारण बताइए। [5]
प्रश्न 21.
1857 ई. क़ी क्रान्ति की असफलता के क्या कारण थे? [5]।
खण्ड-‘घ’
दीर्घ उत्तरीय (विस्तृत उत्तरीय) प्रश्न
प्रश्न 22.
बाबर के आक्रमण के समय भारत की राजनीतिक दशा का वर्णन कीजिए। [10]
अथवा
“शेरशाह, अकबर का पूर्वगामी था।” कारण देते हुए इस वक्तव्य की विवेचना कीजिए। [10]
प्रश्न 23.
“शाहजहाँ का शासन काल मुगल काल का स्वर्ण काल था।” इस कथन की आलोचनात्मक विवरण कीजिए। [10]
अथवा
अकबर की मनसबदारी व्यवस्था से आप क्या समझते हैं? क्या यह व्यवस्था उसकी सैनिक शक्ति का आधार थी? [10]
प्रश्न 24.
मराठा राज्य की स्थापना में शिवाजी के योगदान का मूल्यांकन कीजिए। [10]
अथवा
भारत में ब्रिटिश शासन के आर्थिक प्रभाव की विवेचना कीजिए। [10].
खण्ड-‘ङ’
प्रश्न 25.
निम्नलिखित तिथियों के ऐतिहासिक महत्त्व का उल्लेख कीजिए [10]
1. 1448 ई.
2. 1540 ई.
3. 1582 ई.
4. 1675 ई.
5. 1761 ई.
6. 1854 ई.
7, 1875 ई.
8. 1825 ई.
9. 1901 ई.
10. 1665 ई.
मानचित्र सम्बन्धी प्रश्न
प्रश्न 26.
दिए गए भारत के मानचित्र में चार स्थान (1+1) दर्शाए गए है, इनकी पहचान कर इनके नाम लिखिए। सही नाम तथा सही स्थान दर्शाने के लिए अंक निर्धारित है।
(i) मराठा परिसंघ को वह राज्य जिसकी राजधानी ग्वालियर थी। [2]
(ii) यह वह स्थान है जहाँ अकबर ने इबादतखाना की स्थापना की थी। [2]
(iii) यह वह स्थान है जहाँ आनन्द भवन स्थित हैं। [2]
(iv) यह वह नगर है जहाँ महात्मा गाँधी ने साबरमती आश्रम की स्थापना की थी। [2]
(v) वह नगर जहाँ संविधान की सभी बैठकें हुआ करती थीं। [2]
Answers
उत्तर 1.
(c) तुर्की
उत्तर 2.
(c) फरीद
उत्तर 3.
(a) 1564 ई. में
उत्तर 4.
(c) 1562 ई. में ।
उत्तर 5.
(a) सलीम
उत्तर 6.
(b) शाहजहाँ
उत्तर 7.
(c) दादाभाई नौरोजी
उत्तर 8.
(c) 1854 ई.
उत्तर 9.
(b) मोतीलाल नेहरू
उत्तर 10.
(c) 1951 ई.
उत्तर 11.
सहायक सन्धि का सम्बन्ध गवर्नर-जनरल वेलेजली से है।
उत्तर 12.
राजा राममोहन राय ने अनेक सामाजिक सुधार के कार्य किए। इन्होंने सती प्रथा, बहुपत्नी प्रथा, जातिवाद आदि का विरोध किया तथा भारतीयों को आधुनिक शिक्षा की ओर अग्रसर किया।
उत्तर 13.
भारतीय राष्ट्रवाद के उदय के दो कारण निम्न हैं।
(i) पाश्चात्य चिन्तन तथा आधुनिक शिक्षा को प्रभाव।।
(ii) सामाजिक-धार्मिक सुधार आन्दोलन।।
उत्तर 14.
क्रान्तिकारी आन्दोलने के उदय के प्रमुख कारण निम्न हैं ।
(i) तत्कालीन राजनीतिक परिदृश्य से मोह भंग।
(ii) सरकार का दमन चक्र।।
(ii) शीघ्र परिणाम की अकांक्षा।
(iv) समकालीन साहित्य द्वारा देश भक्ति का प्रसार करना।
उत्तर 15.
आन्दोलन की असफलता के मुख्य कारण निम्नलिखित थे ।
- सरकार ने आन्दोलन का दमन अत्यन्त कठोरतापूर्वक किया| आन्दोलनकारियों के साथ अधिक-से-अधिक क्रूर और पाश्विक व्यवहार किया गया। इसके फलस्वरूप सारे देश में आतंक का राज्य छा गया।
- उचित नेतृत्व के अभाव में आन्दोलन ने हिंसात्मक रूप धार कर लिया, जिसके लिए देश तैयार नहीं था। उसके पास अस्त्र-शस्त्रों का नितान्त अभाव था।
उत्तर 25.
महत्त्वपूर्ण ऐतिहासिक तिथियाँ एवं उनका घटनाक्रम
1. | 1448 ई. | राणा कुम्भा द्वारा चित्तौड़ में विजय स्तभ की स्थापना| |
2. | 1540 ई. | बिलग्राम या कन्नौज को युद्ध । |
3. | 1582 ई. | दीन-ए-इलाही की स्थापना |
4. | 1675 ई. | गुरु तेग बहादुर की हत्या (औरंगजेब)| |
5. | 1761 ई. | पानीपत का वृत्तीय युद्ध| |
6. | 1854 ई. | पहली बार डाक टिकट का प्रचलन| |
7. | 1875 ई. | सर सैय्यद अहमद खाँ द्वारा अलीगढ़ मोहम्मदन एंग्लो ओरियण्टल कॉलेज की स्थापना| |
8. | 1825 ई. | राजा राममोहन राय द्वारा वेदान्त कॉलेज की स्थापना |
9. | 1901 ई. | पुलिस आयोग व विश्वविद्यालय आयोग की स्थापना| |
10. | 1665 ई. | पूरूदर की सन्धि जयसिंह (औरंगजेब) एवं शिवाजी के मध्य| |
उत्तर 26.
Hindilearning.in Team आशा करती हैं कि कक्षा 12 – UP Board Class 12 History Model Paper 2 स्टडी में आपकी मदद करेंगे। यदि आपको कक्षा 12 – History Model Papers के बारे में कोई प्रश्न है, तो नीचे एक comment box में पूछ सकते है, हम जल्द से जल्द आपके प्रश्न का उत्तर देंगे |