UP Board Class 12 Geography Model Paper 1

Class 12 Geography Model Paper 1 – UP Board Geography Solutions

समय : 3 घण्टे 15 मिनट
पूर्णांक : 70

निर्देश :
प्रारम्भ के 15 मिनट परीक्षार्थियों के प्रश्न-पत्र पढ़ने के लिए निर्धारित हैं।
नोट :

  • सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
  • प्रश्न संख्या-1 से 8 तक बहुविकल्पीय प्रश्न है। प्रश्न संख्या-9 से 16 तक अतिलघु उत्तरीय प्रश्न हैं, जिनका प्रत्येक उत्तर लगभग 20 शब्दों में, प्रश्न संख्या-17 से 24 तक लघु उत्तरीय प्रश्न हैं, जिनका प्रत्येक उत्तर लगभग 100 शब्दों में और प्रश्न संख्या-25 से 26 तक विस्तृत उत्तरीय प्रश्न हैं, जिनका प्रत्येक उत्तर लगभग 300 शब्दों में दीजिए।
  • सभी प्रश्नों के लिए निर्धारित अंक उनके सम्मुख अंकित हैं।
  • उपयुक्त रेखा मानचित्रों एवं आरेखों द्वारा अपने उत्तरों की पुष्टि कीजिए।

बहुविकल्पीय प्रश्न

निम्नलिखित प्रश्नों के सही उत्तर अपनी उत्तर-पुस्तिका में लिखिए

प्रश्न 1.
वृक्षों तथा वनों के विनाश से क्या समस्या उत्पन्न होती है? [1]
(a) वायुमण्डलीय परिवर्तन
(b) पारिस्थितिकीय असन्तुलन
(c) पर्यावरण प्रदूषण
(d) उपरोक्त सभी

प्रश्न 2.
विश्व में चाय का सर्वाधिक उत्पादक देश कौन-सा है? [1]
(a) भारत
(b) श्रीलंका
(c) चीन
(d) संयुक्त राज्य अमेरिका

प्रश्न 3.
नेपा नगर प्रसिद्ध है।  [1]
(a) अखबारी कागज उद्योग
(b) रेशम उद्योग
(c) सीमेण्ट उद्योग
(d) चीनी उद्योग

प्रश्न 4.
निम्नलिखित में से कौन-सा बन्दरगाह पूर्व का द्वार कहलाता है।  [1]
(a) टोकियो
(b) हांगकांग
(c) सिडनी
(d) सिंगापुर

प्रश्न 5.
भारत का सबसे बड़ा नगर कौन-सा है?  [1]
(a) बंगलुरु
(b) दिल्ली
(c) कोलकाता
(d) मुम्बई

प्रश्न 6.
भारत में सीमेण्ट उत्पादन में प्रथम स्थान वाला राज्य [1]
(a) मध्य प्रदेश
(b) आन्ध्र प्रदेश
(c) कर्नाटक
(d) राजस्थान

प्रश्न 7.
सुनामी की उत्पत्ति का सम्बन्ध किससे है?  [1]
(a) भूकम्प
(b) ज्वालामुखी
(c) भू-स्खलन
(d) बाढ़

प्रश्न 8.
भू-गर्भ जल का मुख्य स्रोत क्या है? [1]
(a) वर्षा जल
(b) छत जल संग्रह
(c) कुएँ
(d) तालाब

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 9.
पारिस्थितिक-तन्त्र किसे कहते हैं? [2]

प्रश्न 10.
विश्व की 50% जनसंख्या एशिया की किस पेटी में निवास करती है? [2]

प्रश्न 11.
जापान का कोबे-ओसाका क्षेत्र किस उद्योग के लिए प्रसिद्ध है? [2]

प्रश्न 12.
विश्व का अन्तर्महाद्वीपीय रेलमार्ग कौन-सा है? [2]

प्रश्न 13.
चाय के अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार को उन्नत बनाने हेतु किन्हीं दो सुझाव का उल्लेख कीजिए? [2]

प्रश्न 14.
ट्रांस साइबेरियन रेलमार्ग का चित्र बनाकर बीच के दो स्टेशनों का नाम लिखिए? [2]

प्रश्न 15.
प्राकृतिक आपदाओं का वर्गीकरण कीजिए। [2]

प्रश्न 16.
पर्यावरण से आप क्या समझते हैं? [2]

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 17.
जैवमण्डल का अर्थ समझाते हुए उनके घटकों का वर्णन कीजिए? [4]

प्रश्न 18.
लौह इस्पात उद्योग के स्थानीकरण के कारणों का वर्णन कीजिए? [4]

प्रश्न 19.
उत्तर प्रदेश की अपेक्षा मध्य प्रदेश की जनसंख्या घनत्व कम है। इसके दो कारण लिखिए। [4]

प्रश्न 20.
भारत का व्यापार किन देशों के साथ होता हैं? विवरण दीजिए। [4]

प्रश्न 21.
भारत का रेखा मानचित्र खींचकर उसमें निम्न को दर्शाइए मुम्बई, कोलकाता, विशाखपट्टनम, काण्डला। [4]

प्रश्न 22.
रासायनिक दुर्घटनाएँ क्यों होती हैं? प्रमुख कारण बताइए? [4]

प्रश्न 23.
वर्षा जल के प्रबन्धन एवं उपयोगिता पर टिप्पणी लिखिए। [4]

प्रश्न 24.
भूजल संचयन हेतु सुझावों का उल्लेख कीजिए? [4]

विस्तृत उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 25.
जनसंख्या वृद्धि किसे कहते है? विश्व में जनसंख्या के असमान वितरण से उत्पन्न समस्याओं एवं उसके समाधान के उपायों का उल्लेख कीजिए। [7]
अथवा
नगरीकरण और औद्योगीकरण का सम्बन्ध समझाइए और इससे उत्पन्न प्रदूषण के निराकरण हेतु उपाय लिखिए। [7]

प्रश्न 26.
भारत में जनसंख्या वितरप्प को प्रभावित करने वाले कारकों का विश्लेषण कीजिए। [7]
अथवा
नगरीकरण से क्या तात्पर्य है? नगरीकरण के कारणों का उल्लेख कीजिए? [7]

उत्तर

उत्तर 1:
(d) उपरोक्त सभी

उत्तर 2:
(c) चीन

उत्तर 3:
(a) अखबारी कागज उद्योग

उत्तर 4:
(d) सिंगापुर

उत्तर 5:
(d) मुम्बई

उत्तर 6:
(a) मध्य प्रदेश

उत्तर 7:
(a) भूकम्प

उत्तर 8:
(a) वर्षा जल

उत्तर 10:
विश्व की 50% जनसंख्या एशिया की पूर्वी तथा दक्षिण-पूर्वी भाग में निवास करती है। एशिया के इन क्षेत्रों के अन्तर्गत भारत की निचली घाटी व डेल्टा क्षेत्र, चीन के ह्वांगहो, यांग-टीसी-क्यां। क्षेत्र, जापान के पूर्वी क्षेत्र तथा पाकिस्तान, बांग्लादेश और इण्डोनेशिया के क्षेत्र प्रमुख हैं।

उत्तर 11:
जापान को कोबे-ओसाका क्षेत्र सूती वस्त्र उद्योग के लिए प्रसिद्ध हैं। ओसाका सूती वस्त्र उद्योग केन्द्र को जापान का मानचेस्टर भी कहा जाता है।

उत्तर 12:
विश्व के प्रमुख अन्तर्महाद्वीपीय रेलमार्ग निम्न हैं।

ट्रांस साइबेरियन रेलमार्ग यह रूस में स्थित सबसे लम्बा पार महाद्वीपीय रेलमार्ग है, जो 8700 किमी लम्बा है। यह ब्लाडीवोस्टक से लेनिनग्राड तक विस्तृत है।
कैनेडियन पैसिफिक रेलमार्ग यह कनाड़ा में स्थित है, जो कनाड़ा के पूर्वी भाग के हैलीफैक्स शहर को पश्चिमी भाग में स्थित बैंकूवर शहर से जोड़ता है।

उत्तर 13:
चाय के अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार को बढ़ावा देने के लिए दो सुझाव निम्नलिखित हैं ।

  • व्यापार शुल्क को कम करना।
  • विकसित देशों द्वारा निर्यात को बढ़ावा देने के लिए सब्सिडी पर रोक।

उत्तर 14:
ट्रांस साइबेरियन रेलमार्ग के चित्र के लिए पृष्ठ संख्या 70 पर दीर्घ उत्तरीय प्रश्न-1 देखें।
ट्रांस साइबेरियन रेलमार्ग के दो स्टेशन निम्न हैं।

  1. मास्को
  2. इकुंटस्क

उत्तर 19:
उत्तर प्रदेश की अपेक्षा मध्य प्रदेश की जनसंख्या घनत्व कम होने के दो कारण निम्नलिखित हैं।

(i) धरातलीय उच्चावच :
यह उच्चावच जनसंख्या के वितरण को प्रभावित करने वाला सबसे महत्त्वपूर्ण कारण है। समतल मैदानी भागों में यातायात, कृषि, उद्योग, धन्धों का अधिक विकास होता है, जो मानव को मैदानी भागों में बसने के लिए प्रेरित करते हैं। यही कारण है कि उत्तर प्रदेश के मैदानी भागों में जनसंख्या घनत्व अधिक है, जबकि मध्य प्रदेश के पठारी एवं पहाड़ी भागों में जनसंख्या घनत्व कम है।

(ii) जल की उपलब्धता :
जल को अधिक उपलब्धता या अधिक वर्षा वाले भागों में उच्च घनत्व पाया जाता है, जबकि सूखा प्रधान क्षेत्र एवं कम जल की उपलब्धता मानव को कम आकर्षित कर पाते हैं। उत्तर प्रदेश में नदी जल की उपलब्धता तथा वर्षा की अधिकता के कारण उच्च जनसंख्या घनत्व पाया जाता है और मध्य प्रदेश में कम वर्षा तथा नदी जल की कम उपलब्धता के कारण सूखाग्रस्त क्षेत्र अधिक है। इसलिए यहाँ पर कम जनसंख्या घनत्व पाया जाता है।

उत्तर 22:
रासायनिक दुर्घटनाएँ मानव जनित आपदा है। इससे पर्यावरण में उथल-पुथल के साथ-साथ मानव-जीवन का विनाश तथा विकास में संकट उत्पन्न हो जाता है। रासायनिक दुर्घटनाएँ निम्नलिखित कारणों से होती हैं।

सुरक्षा प्रबन्धन की कमी रासायनिक उद्योगों में सुरक्षा का उचित प्रबन्धन नहीं होने के कारण रासायनिक दुर्घटनाएं होती हैं।
नवीन तकनीकी का अभाव परम्परागत तकनीकी का प्रयोग भी रासायनिक दुर्घटनाओं को घटित करते हैं।
कर्मचारियों की अज्ञानता उद्योग के सुरक्षा मानकों की बहुत से कर्मचारियों को जानकारी नहीं होती हैं। परिणामस्वरूप रासायनिक दुर्घटनाएं होती रहती हैं।
दुर्घटनाएँ रोकने के उचित कानून का अभाव उद्योगों में दुर्घटनाएँ घटित होने का मुख्य कारण सुरक्षा मानक कानूनों का उचित रूप से प्रयोग न होना है तथा उद्योगपतियों द्वारा कानूनों का उल्लंघन हैं।

उत्तर 25:
किसी निश्चित अवधि के दौरान किसी निश्चित क्षेत्र के निवासियों की संख्या में परिवर्तन को जनसंख्या वृद्धि कहते हैं। इसके लिए जन्म दर एवं मृत्यु दर का अन्तर एवं जनसंख्या का स्थानान्तरण उत्तरदायी होता हैं।
अथवा
नगरीकरण और औद्योगीकरण का सम्बन्ध

1. नगरीकरण :
नगरीकरण वर्तमान युग की एक महत्त्वपूर्ण घटना है। नगरीकरण का आशय व्यक्तियों द्वारा नगरीय संस्कृति को स्वीकार करना है। नगरीकरण को निम्नलिखित परिभाषाओं द्वारा समझा जा सकता हैं।

2. थॉमसन :
के अनुसार, “नगरीकरण वह प्रक्रिया है, जिसमें किसी देश की जनंसख्या, बढ़ती हुई दर से शहरों में आकर बसने लगती है।” नगरीकरण का औद्योगीकरण से गहरा सम्बन्ध हैं।

3. औद्योगीकरण :
किसी स्थान विशेष में औद्योगिक प्रक्रियाओं में वृद्धि होना, औद्योगीकरण कहलाता है, औद्योगीकरण के कारण नगरीकरण में वृद्धि होती है।

4.औद्योगीकरण व नगरीकरण में सन्बन्ध :
नगरों के विकास के कारण औद्योगीकरण की प्रक्रिया में तीव्रता आई है। स्त्रियों की आत्मनिर्भरता में वृद्धि हुई है। व्यक्ति एक स्थान से दूसरे पर प्रवास करने लगे हैं, जिससे जनसंख्या बढ़ने से नगरीकरण को बढ़ावा मिला है। इस प्रकार नगरीकरण और औद्योगीकरण के सम्बन्ध को देखा जा सकता है कि किस प्रकार ये एक-दूसरे के विस्तार में सहायक हैं। साथ ही हमें यह भी ज्ञात होना चाहिए कि ये विस्तार के साथ-साथ कई पर्यावरणीय समस्याओं को भी जन्म देते हैं जिससे कई समस्याएँ उत्पन्न होती है; जैसे–परिवहन की असुविधा, अवासों की कमी, पर्यावरण की क्षति आदि।

नगरीकरण और औद्योगीकरण से उत्पन्न प्रदूषण के निराकरण हेतु उपाय। नगरीकरण और औद्योगीकरण से उत्पन्न प्रदूषण की समस्याओं के समाधान हेतु सुझाव/उपाय निम्नलिखित हैं।

1. नगरीय सीमाओं का परिसीमन :
नगरों की सीमाओं का निश्चित परिसीमन किया जाए, जिससे उनमें असामान्य रूप से वृद्धि न हो सके तथा कृषि भूमि का भी अतिक्रमण रुक सके।

2. नगरों का नियोजित विकास :
नगरों को सुनियोजित ढंग से व्यवस्थित करके उनमें विकास की सम्भावनाएं बनाई रखी जाएँ। नगर नियोजन इस प्रकार से किया जाए कि उनके आन्तरिक क्षेत्रों में भीड़ अधिक न रहे, चण्डीगढ़ इसका उत्तम उदाहरण हैं।

3. हरित पेटी का विकास :
नगरों में पर्याप्त पार्क तथा उद्यान की व्यवस्था की जानी चाहिए अर्थात् हरित पेटी का विकास किया जाए, जिससे बढ़ते वायु प्रदूषण को रोका जा सके।

4. उद्योगों को शहर के बाहर स्थापित करना :
उद्योगों को शहर के बाहर या तो ग्रामीण क्षेत्रों में या छोटे कस्बों में स्थापित किया जाए, जिससे शहरों में होने वाले प्रदूषण से बचा जा सके। उद्योगों में पर्यावरण मित्र तकनीक का प्रयोग किया जाना चाहिए।

5. नगरीय आवासों का नियोजित विकास नगरीय आवास :
इस प्रकार से बनाए जाएँ कि उनमें स्नान-गृह, रसोईघर, शौचालय तथा दो कमरे अवश्य ही निर्मित किए गए हों तथा नगरों में प्रकाश, पेयजल, सफाई, सीवर तथा नागरिक सुविधाओं की भी व्यवस्था की गई हो।

Hindilearning.in Team आशा करती हैं कि कक्षा 12 – UP Board Class 12 Geography Model Paper 1 स्टडी में आपकी मदद करेंगे। यदि आपको कक्षा 12 – Geography Model Papers के बारे में कोई प्रश्न है, तो नीचे एक comment box में पूछ सकते है, हम जल्द से जल्द आपके प्रश्न का उत्तर देंगे |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *