UP Board Class 12 Biology Model Papers Paper 3

पूर्णाक : 70
समय : 3 घण्टे 15 मिनट

निर्देश: प्रारम्भ के 15 मिनट परीक्षार्थियों को प्रश्न-पत्र पढ़ने के लिए निर्धारित हैं।
नोट:

  • सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
  • आवश्यकतानुसार अपने उत्तरों की पुष्टि नामांकित रेखाचित्रों द्वारा कीजिए।
  • सभी प्रश्नों के निर्धारित अंक उनके सम्मुख

प्रश्न  1.
सही विकल्प चुनकर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखिए।
(क) एल्ब्यूमिन रहित बीज किसमें उत्पादित होते हैं? [1]
(A) मक्का
(B) अरण्डी
(C) गेहूँ
(D) मटर

(ख) जल प्रदूषण का सामान्य जीव सूचक है [1]
(A) लेग्ना पेन्साकोस्टेटा
(B) आइकॉर्निया क्रेसीयस
(C) ई कोलाई
(D) एण्टअमीबा हिस्टोलाइटिका

(ग) मानव में शुक्र मातृ कोशिका व अण्ड मातृ कोशिका द्वारा उत्पन्न युग्मकों का अनुपात होता है [1]
(A) 1:1
(B) 1: 3 .
(C) 1:4
(D) 4: 1

(घ) निम्नलिखित में से कौन-सा एक प्रतिबन्धन एण्डोन्यूक्लिएज है? [1]
(A) प्रोटिएज
(B) DNAse I
(C) RNAse
(D) Hind II.

प्रश्न 2.
(क) पूर्वज क्या होते हैं? [1]
(ख) वंशागति के क्रोमोसोमवाद को किसने प्रस्तावित किया? [1]
(ग) इम्यूनिटी शब्द का क्या अर्थ है? [1]
(घ) DNA खण्डों को पृथक् करने के लिए किस विधि का प्रयोग किया जाता है? [1/2+1/2]
(ङ) पारजीनी जन्तु क्या होते हैं? [1]

प्रश्न 3.
(क) जैव-विविधता क्या है? इसके संरक्षण की दो विधियों का उल्लेख कीजिए। [2]
(ख) जैव-प्रोद्यौगिकी तकनीक द्वारा उत्पन्न फसल को क्या कहते हैं? इस तकनीक द्वारा उत्पन्न फसलों के दो लाभ लिखिए। [1+1]
(ग) किन तथ्यों के आधार पर डार्विनवाद की आलोचना की गई [2]
(घ) बन्ध्यता को जीवनक्षम सन्तति न पैदा कर पाने की अयोग्यता के रूप में परिभाषित किया गया है और यह सदैव स्त्री की दोषों के कारण होती है। यह सही क्यों नहीं है? [2]
(ड़) विलौडित हौज बायोरिएक्टर पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए। [2]

प्रश्न 4.
(क) वायुमण्डल में समतापमण्डल की व्याख्या कीजिए। [3]
(ख) उत्परिवर्तनवाद क्या है? ये सिद्धान्त किसने प्रतिपादित किया? [2+1]
(ग) ट्रान्सजेनिक जन्तु किन्हें कहते हैं? इन जन्तुओं के निर्माण की दो महत्त्वपूर्ण विधियों का वर्णन कीजिए। [3]
(घ) टायफॉइड रोग पर टिप्पणी लिखिए। [3]

प्रश्न 5.
(क) बालूक्रमक क्या है? यह किसके अन्तर्गत रखा गया है? व्याख्या करें। [1+2]
(ख) खाद्य टीके का उत्पादने किस प्रकार किया जाता है? [3]
(ग) भ्रूणकोष के विकास की विभिन्न अवस्थाओं का सचित्र वर्णन कीजिए। [3]
(घ) एक उपयुक्त चित्र की सहायता से स्तन ग्रन्थि के संगठन की व्याख्या कीजिए। [3]

प्रश्न 6.
(क) रेशम किस कीट द्वारा प्राप्त होता है? इस कीट का जीवन चक्र समझाइए। [1+2]
(ख) द्वितीयक वाहित मल उपचार क्या है? यह किस प्रकार किया जाता है? [1+2]
(ग) निम्न पर आलोचनात्मक टिप्पणी कीजिए। [1/2+1/2]

  •  सुपोषिता
  • जैव-आवर्धन

(घ) DNA फिंगरप्रिंटिंग क्या है? इसकी उपयोगिता पर टिप्पणी कीजिए। [1+2]

प्रश्न 7.
निम्न पर संक्षिप्त टिप्पणी कीजिए।

  1. जीन गन एवं लाइपोसोम
  2. प्रतिरक्षी माध्यित प्रतिरक्षा प्रणाली [2+3]

अथवा
पोषण चक्र क्या होता है? कार्बन के पोषण चक्र का वर्णन कीजिए। 1+4]

प्रश्न 8.
क्या हम मानव विकास को अनुकूलनी विकिरण कह सकते हैं? कारण स्पष्ट कीजिए। [5]
अथवा
अनुलेखन की क्रियाविधि के दीर्धीकरण अवस्था का सचित्र वर्णन कीजिए। [5]

प्रश्न 9.
मानव में 5वें,13वें तथा 21वें गुणसूत्रों से सम्बन्धित विकारों पर संक्षिप्त टिप्पणी कीजिए। [5]
अथवा
मानव में युग्मकजनन को विस्तारपूर्वक समझाइए। [5]

Answers

उत्तर 1.
(क) (D)
(ख) (C)
(ग) (D)
(घ) (D)

हमें आशा है, कि यूपी बोर्ड Class 12 Biology Model Papers Paper 3 आपकी मदद करेंगे। यदि आपको यूपी बोर्ड कक्षा 12 मॉडल पेपर के बारे में कोई प्रश्न है, तो नीचे Comment करके पूँछ सकते है, हमारे टीम आपको उत्तर देगी |

1 thought on “UP Board Class 12 Biology Model Papers Paper 3”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *