UP Board Class 12 Biology Model Papers Paper 2

पूर्णाक : 70
समय : 3 घण्टे 15 मिनट

निर्देश: प्रारम्भ के 15 मिनट परीक्षार्थियों को प्रश्न-पत्र पढ़ने के लिए निर्धारित हैं।
नोट:

  • सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
  • आवश्यकतानुसार अपने उत्तरों की पुष्टि नामांकित रेखाचित्रों द्वारा कीजिए।
  • सभी प्रश्नों के निर्धारित अंक उनके सम्मुख

प्रश्न 1.
सही विकल्प चुनकर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखिए।
(क) टर्नर सिण्ड्रोम के लिए निम्न में से कौन-सा संकेत सही है? [1]
(A) AAXO
(B) AAXYY
(C) AAXXY
(D) AAXXX

(ख) उपदंश उत्पन्न करने वाला जीवाणु है [1]
(A) ट्रिपोनिमा पैलिडम
(B) नाइसीरिया गोनोरी
(C) लिस्टेरिया मोनोसिस्टोजेन्स
(D) परसिनिया पेस्टिस

(ग) निम्न में से संक्रामक रोग है [1]
(A) पीलिया
(B) मलेरिया
(C) तपेदिक
(D) हैजा

(घ) मोनोक्लोनल प्रतिरक्षी के लिए हाइब्रिडोमा तकनीक की खोज की [1]
(A) नीरेनबर्ग तथा खुराना ने
(B) जेम्स एलरिक ने
(C) जॉर्ज कोहलर ने
(D) जेम्स ग्रिफिथ ने

प्रश्न 2.
(क) निषेचन के बाद पादप के किस भाग से फल तथा बीज का निर्माण होता है? [1/2+1/2]
(ख) मेण्डल द्वारा कराए गए द्विगुण संकरण में F-पीढ़ी में प्राप्त फीनोटाइप (लक्षण प्रारूप) बताइए। [1]
(ग) भक्षकाणु या फैगोसाइट्स क्या होते हैं? [1]
(घ) जैव-प्रौद्योगिकी की परिभाषा लिखिए। [1]
(ङ) आयु का घण्टीनुमा पिरामिड क्या प्रदर्शित करता है? [1]

प्रश्न 3.
(क) जर्मप्लाज्म सिद्धान्त क्या है?
(ख) ग्राफियन पुटिका क्या है? अण्डोत्सर्ग में इनकी क्या भूमिका होती है? [1+1]
(ग) जैविक खाद क्या होती है? एक उदाहरण दो। [1+1]
(घ) वह कौन-सी परत है, जो पृथ्वी पर पराबैंगनी किरणों को आने से रोकती है? इसे परत के अपक्षय के कारण बताइए। [1+1]
(ङ) बायोपाइरेसी से आप क्या समझते हैं? उदाहरण दीजिए। [2]

प्रश्न 4.
(क) डार्विन की फिंचों के अनुकूली विकिरण को समझाइए। [3]
(ख) अपूर्ण प्रभाविता क्या है? इसकी खोज किसने की? [2+1]
(ग) जैव-प्रौद्योगिकी में सहयोगी एन्जाइमों का उल्लेख कीजिए। [3]
(घ) रेगिस्तान में उगने वाले पादपों को क्या कहते हैं? इनमें कौन-से शारीरिक अनुकूलन पाए जाते हैं? [1+2]

प्रश्न 5.
(क) निम्न रोगों के रोगकारक के नाम बताइए। [1/2 x 6]

  1. मलेरिया
  2. सुजाक
  3. अफ्रीकी निद्रा रोग
  4. फीलपाँव
  5. दाद
  6. पोलियो

(ख) यदि कोई व्यक्ति वृद्धिरोधक का प्रयोग करते हुए अनिषेकजनन को प्रेरित करता है, तो आप प्रेरित अनिषेकजनन के लिए कौन-सा फल चुनते हैं तथा क्यों? [1  1/2+1  1/2]
(ग) मिलर का प्रयोग क्या था? इससे उन्होंने क्या निष्कर्ष निकाला? [2+1]
(घ) GM फसलें क्या हैं? इनके लाभ बताइए। [1+2]

प्रश्न 6.
(क) विभ्रमक व ओपिएट्स औषधियाँ क्या हैं? उदाहरण सहित बताइए। [1  1/2+1  1/2]
(ख) बन्ध्यता क्या है? स्त्रियों में बन्ध्यता के कोई चार कारण बताइए। [1+2]
(ग) एक तालाब के पारिस्थितिकी तन्त्र के विभिन्न घटकों का वर्णन कीजिए। [3]
(घ) तुलनात्मक शारीरिकी से विकास के क्या प्रमाण मिलते हैं? [3]

प्रश्न 7.
मरुक्रमक की विभिन्न अवस्थाओं का वर्णन कीजिए। [5]
अथवा
द्विबीजपत्री पादपों में निषेचन एवं भ्रूणोद्भव की सम्पूर्ण प्रक्रिया का विस्तारपूर्वक वर्णन कीजिए। [5]

प्रश्न 8.
चिकित्सा के क्षेत्र में जैव-प्रौद्योगिकी के अनुप्रयोगों पर विस्तृत टिप्पणी लिखिए। [5]
अथवा
पृथ्वी पर जीवन की उत्पत्ति के सम्बन्ध में ओपेरॉन परिकल्पना का वर्णन कीजिए। [5]

प्रश्न 9.
जैव-प्रबलीकरण किसे कहते हैं? इसके विभिन्न प्रकारों तथा विधियों का वर्णन करते हुए इसके लाभ तथा हानि की विवेचना कीजिए। [1+2+2]
अथवा
पुष्पी पादपों में पर-परागण की विभिन्न युक्तियों तथा माध्यमों का विस्तारपूर्वक वर्णन कीजिए। [5]

Answers

उत्तर 1.
(क) (A)
(ख) (A)
(ग) (C)
(घ) (C)

हमें आशा है, कि यूपी बोर्ड Class 12 Biology Model Papers Paper 2 आपकी मदद करेंगे। यदि आपको यूपी बोर्ड कक्षा 12 मॉडल पेपर के बारे में कोई प्रश्न है, तो नीचे Comment करके पूँछ सकते है, हमारे टीम आपको उत्तर देगी |

3 thoughts on “UP Board Class 12 Biology Model Papers Paper 2”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *