Sarvnam Kise Kahate Hain

Sarvnam Kise Kahate Hain – सर्वनाम की परिभाषा, भेद और उदाहरण

हेलो स्टूडेंट्स, आज हम इस आर्टिकल में सर्वनाम की परिभाषा, प्रकार और उदाहरण ( Sarvnam in hindi) के बारे में पढ़ेंगे | यह हिंदी व्याकरण का एक महत्वपूर्ण टॉपिक है जिसे हर एक विद्यार्थी को जानना जरूरी है |

Sarvnam Kise Kahate Hain

‘सर्वनाम’ का शाब्दिक अर्थ है- सबका नाम। ये शब्द किसी व्यक्ति विशेष के द्वारा प्रयुक्त न होकर सबके द्वारा प्रयुक्त होते है तथा किसी एक का नाम न होकर सबका नाम होते हैं। ‘मैं’ का प्रयोग सभी व्यक्ति अपने लिए करते हैं, अतः ‘मैं’ किसी एक का नाम न होकर सबका नाम अर्थात सर्वनाम है।

सर्वनाम की परिभाषा – Sarvnam Ki Paribhasha

संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होने वाले विकारी शब्दों को सर्वनाम कहते हैं|

जैसे- यह, वह, उसके आदि।

सर्वनाम के भेद- Sarvnam ke Bhed

हिंदी व्याकरण में सर्वनाम के छः भेद होते हैं|

  1. पुरूषवाचक सर्वनाम
  2. निश्चयवाचक सर्वनाम
  3. अनिश्चयवाचक सर्वनाम
  4. सम्बन्धवाचक सर्वनाम
  5. प्रश्नवाचक सर्वनाम
  6. निजवाचक सर्वनाम 

यह भी पढ़े: अलंकार की परिभाषा, प्रकार, उदाहरण

1. पुरूषवाचक सर्वनाम – Purushvachak Sarvnam Kise Kahate Hain

वे सर्वनाम जो पुरुषों (वक्ता श्रोता व् अन्य) के नाम के बदले आते हैं अर्थात जो बोलने वाले वक्ता, सुनने वाले श्रोता तथा जिस व्यक्ति के विषय ने बात की जाती है, उन सभी व्यक्तियों के नाम के स्थान पर प्रयुक्त सर्वनामों को पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं, जैसे – मैं, हम, तू, तुम, आप, वह, वे, उन्हें आदि।

पुरुषवाचक सर्वनाम के उदाहरण :-

  1. मैं आगरा रहता हूँ।
  2. तुम कहाँ रहते हो?
  3. वह विदेश रहता है।

2. निश्चयवाचक सर्वनाम – Nishchay Vachak Sarvnam Kise Kahate Hain

जिस सर्वनाम से किसी निश्चित वस्तु व्यक्ति की ओर संकेत किया जात है, उसे निश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं|

निश्चयवाचक सर्वनाम के उदाहरण :-

  1. यह मेरी पुस्तक है।
  2. वह तुम्हारा पेन है।
  3. ये हमारी कुर्सियाँ है।

3. अनिश्चयवाचक सर्वनाम – Anishchay Vachak Sarvnam Kise Kahate Hain

जिस सर्वनाम से किसी वस्तु या व्यक्ति का निश्चित बोध न हो, उसे अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं |

जैसे:  कोई, कुछ।

a) कोई गा रहा है।

b) कमरे में कुछ पड़ा है।

अनिश्चयवाचक सर्वनाम के उदाहरण :-

  1. बाहर कोई खड़ा है।
  2. भीतर कुछ पड़ा है।
  3. यह किसी का पेन है।
  4. यहाँ कोई आ रहा है।
  5. वह किसी की गाय है।

यह भी पढ़े: विशेषण किसे कहते हैं, विशेषण के भेद, उदाहरण

4. सम्बन्धवाचक सर्वनाम – Sambandh Vachak Sarvnam Kise Kahate Hain

जिन सर्वनामों द्वारा वाक्यों में आपसी सम्बन्ध प्रकट होता है वे सम्बन्धवाचक सर्वनाम कहलाते हैं |

जैसे

a) जो करेगा से भरेगा।

b) जिसकी लाठी उसकी भैंस ।

Sambandh Vachak Sarvanam Udaharan

  1. जो विद्वान होता है, वह सदा सुखी रहता है।
  2. जिसकी लाठी, उसकी भैंस।
  3. जितना गुड़ डालोगे, उतना मीठा होगा।
  4. तेते पाँव पसारिए, जेती लांबी सौर।

5. प्रश्नवाचक सर्वनाम – Prashna Vachak Sarvnam Kise Kahate Hain

जिन सर्वनाम शब्दों में कोई प्रश्न किया जाए वे प्रश्नवाचक सर्वनाम कहलाते हैं।

जैसे

विद्यालय में कौन जा रहा है ?

यह कलम किसकी है ?

इन वाक्यों में ‘कौन’ तथा ‘किसकी’ कहकर ‘व्यक्ति’ तथा ‘कलम’ के बारे में प्रश्न किए गए हैं अतः ये प्रश्नावाचक

सर्वनाम हैं |

यह भी पढ़े: अविकारी शब्द (अव्यय) किसे कहते हैं, प्रकार, उदाहरण

6. निजवाचक सर्वनाम – Nij Vachak Sarvnam Kise Kahate Hain

जिस सर्वनाम का प्रयोग वाक्य के कर्ता के लिए किया जाता है, वह निजवाचक सर्वनाम कहलाता है

जैसे

a) वह अपना काम अपने आप करती है।

b) अपने – 2 प्रश्न हल करो।

c) यह अपना ही घर है।

यहां अपना, अपने आप, अपने – अपने आदि शब्द स्वयं कर्ता के लिए प्रयुक्त हुए हैं अतः इन्हे निजवाचक सर्वनाम कहते हैं।

उदाहरण-

(क) हम आप कर लेंगे।

(ख) तुम आप देख लोगे।

(ग) मैं आप ही चलता हूँ कि सबसे अलग रहूँ।

(घ) यह आप ही आप बकता जा रहा है, इसे किस ने बुलाया।

Sarvnaam In Hindi Video

Credit: M.S SSC NOTES for all.

FAQs

  • सर्वनाम की परिभाषा क्या होगी?

    सर्वनाम शब्द ‘सर्व + नाम’ से बना है। यहाँ पर ‘सर्व’ का अर्थ ‘सभी’ अर्थात् ऐसे शब्द जो सभी नामों के लिए प्रयुक्त हो सकते है, सर्वनाम कहलाते है।

  • निश्चयवाचक सर्वनाम क्या है?

    आसान शब्दों में कहा जाए तो जो सर्वनाम शब्द किसी भी निश्चित व्यक्ति, वस्तु अथवा घटना की ओर इशारा करे, उसे निश्चयवाचक सर्वनाम के रूप में जाना जाता हैं।

  • निजवाचक सर्वनाम क्या होता है?

    वह सार्वनामिक शब्द जो स्वयं के लिए प्रयोग करते हैं जैसे – आप , अपना आदि जिससे स्वयं का बोध
     हो वह निजवाचक कहलाते हैं। जो सर्वनाम तीनों पुरूषों (उत्तम, मध्यम और अन्य) में निजत्व का बोध कराता है, उसे निजवाचक सर्वनाम कहते हैं।

  • सर्वनाम के 6 भेद होते हैं कौन कौन से?

    पुरुषवाचक सर्वनाम
    निश्चयवाचक सर्वनाम
    अनिश्चयवाचक सर्वनाम
    प्रश्नवाचक सर्वनाम
    संबंधवाचक सर्वनाम
    निजवाचक सर्वनाम