अंको का पूर्णांकन करना | नियम | उदाहरण |अंको का पूर्णांकन किसे कहते है

अंको का पूर्णांकन किसे कहते है अंको का पूर्णांकन करना , नियम , उदाहरण : किसी संख्या में उपस्थित सार्थक अंको को एक निश्चित सार्थक अंक वाली संख्या में परिवर्तित करने को अंको का पूर्णांकन करना कहते है।

अंको के पूर्णांकन करने की विधि में समीपता का सिद्धांत काम में लिया जाता है।

अंको के पूर्णांकन के बाद प्राप्त संख्या छोटी हो जाती है और इसका मान लगभग उतना ही होता है जितना वास्तविक मान की संख्या का है।  लेकिन अंको के पूर्णांकन के बाद संख्या का वास्तविक मान कुछ बदल जाता है।

उदाहरण : जैसे मान लीजिये आपकी उम्र 18 साल 1 महिना और 35 दिन है तो जब कोई आपसे कोई आपसे आपकी उम्र पूछता है तो आप अपनी उम्र 18 साल बताएँगे , हालांकि 18 साल आपकी सटीक उम्र नहीं है लेकिन आप लगभग सही बता रहे है , इसी को अंको का पूर्णांकन कहते है।

अंको का पूर्णांकन करने के लिए निम्न नियम काम में लिए जाते है –

1. जिस संख्या को जिस अंक तक पूर्णांकित करना है उसका अगला अंक यदि 5 से कम है तो पूर्णांकित करने वाले अंक को अपरिवर्तित रखते है।

उदाहरण : 3.21 को पूर्णांकित करके 3.2 लिखा जाता है , यहाँ हम देख सकते है की 2 के आगे का अंक 5 से छोटा है अत: 2 को दो ही रहने देते है इसमें कोई परिवर्तन नहीं करते है।

2. जिस संख्या को जिस अंक तक पूर्णांकित करना है उस अंक के आगे का अंक यदि 5 या 5 से अधिक है तो पूर्णांकित किये जाने वाले अंक में एक जोड़ दिया जाता है।

जैसे : 3.59 को पूर्णांकित करके 3.6 लिखा जाता है , यहाँ 5 के आगे वाला अंक (9),  5 से अधिक है इसलिए 5 में एक जोड़कर लिखा जाता है।

3. यदि पूर्णांकित करने वाली संख्या में जिस अंक तक पूर्णांकन करना है उसके बाद वाला अंक 5 है तथा 5 के बाद शून्य आता है और 5 से पूर्व वाला अंक सम अंक है तो पूर्णांकन वाला अंक अपरिवर्तित रहता है।

उदाहरण : 6.450 को पूर्णांकित करके 6.4 लिखा जाता है , यहाँ हम देख सकते है पूर्णांकित संख्या 4 के बाद 5 है तथा 5 के बाद शून्य आ रहा है और 5 से पूर्व की संख्या (4) सम संख्या है अत: पूर्णांकित अंक 4 अपरिवर्तित रहता है।

4. जब पूर्णांकित करने वाले अंक के बाद 5 हो और 5 के बाद शून्य हो तथा 5 से पूर्व विषम संख्या हो तो पूर्णांकित करते समय एक जोड़ दिया जाता है।

उदाहरण : 6.350 का पूर्णांकन करने के बाद 6.4 लिखा जा सकता है इसमें हम देख सकते है की पूर्णांकन संख्या 3 के बाद 5 आ रहा है और 5 के बाद शून्य है और 5 से पूर्व 3 विषम संख्या है इसलिए पूर्णांकित करते समय एक जोड़ दिया गया है।

Remark:

दोस्तों अगर आपको इस Topic के समझने में कही भी कोई परेशांनी हो रही हो तो आप Comment करके हमे बता सकते है | इस टॉपिक के expert हमारे टीम मेंबर आपको जरूर solution प्रदान करेंगे|


यदि आपको https://hindilearning.in वेबसाइट में दी गयी जानकारी से लाभ मिला हो तो आप अपने दोस्तों के साथ भी शेयर कर सकते है |

हम आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *