Republic Day essay in Hindi

Republic Day essay in Hindi – गणतंत्र दिवस पर निबंध

Republic Day Essay In Hindi: Hindi Essay प्रत्येक क्लास के छात्र को पढ़ने पड़ते है और यह एग्जाम में महत्वपूर्ण भी होते है इसी को ध्यान में रखते हुए hindilearning.in में आपको विस्तार से essay को बताया गया है |

Republic Day essay in Hindi

ऐतिहासिक दृष्टि से दो तारीखों का विशेष महत्त्व है, जिन्हें हम राष्ट्रीय पर्व के नाम से जानते हैं। एक 15 अगस्त, जिस दिन स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है, दूसरा 26 जनवरी जिस दिन गणतंत्र दिवस मानाया जाता है। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाने का अपना इतिहास है।

साथ ही, कक्षा 1 से 10 तक के छात्र उदाहरणों के साथ इस पृष्ठ से विभिन्न हिंदी निबंध विषय पा सकते हैं।

कांग्रेस के वर्ष 1929 के लाहौर अधिवेशन के अध्यक्ष जवाहर लाल नेहरू ने रावी के तट पर पूर्ण स्वराज्य की घोषणा करते हुए 26 जनवरी को स्वतंत्रता दिवस मनाने का आह्वान किया था। आगामी वर्ष में 26 जनवरी, 1930 को स्वतंत्रता दिवस मनाया गया था। स्वतंत्रता के बाद तय हुआ कि अपना संविधान हो, अपना तंत्र हो।

संविधान सभा के द्वारा अथक प्रयास से 2 वर्ष से अधिक समय में भारतीय संविधान तैयार हुआ और 26 जनवरी, 1930 के स्वतंत्रता दिवस को ध्यान में रखते हुए इसी दिन संविधान लागू किया गया और इस दिन गणतंत्र दिवस मनाने का निश्चय किया गया।

प्रथम गणतंत्र दिवस 26 जनवरी, 1950, अपनी अलग छटा बिखेरता हुआ राष्ट्रपति भवन की नई उमंग की कहानी कहता है। गुरुवार 26 जनवरी, 1950 की सुबह, राष्ट्रपति भवन के दरबार हाल में देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने भारत को गणतंत्र घोषित किया। उस दिन सी. राजगोपालाचारी ने अपने देश को गणराज्य संबोधित करते हुए कहा-‘इंडिया, दैट इज भारत” तो राष्ट्रपति का दरबार हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इसके बाद 31 तोपों से सलामी दी गई।

उसके बाद राष्ट्रपति श्री राजेंद्र प्रसाद जी ने देश के नाम पहला संबोधन किया-‘आज हमारे देश के लंबे और विविधतापूर्ण इतिहास में पहली बार हम उत्तर में कश्मीर से लेकर दक्षिण में केप कोमोरिन और पश्चिम में काठियावाड़ और कच्छ से लेकर पूर्व में कोकोनाड़ा और कामरूप तक एक संविधान के दायरे में है। इस देश में प्राकृतिक संपदा है और उसका इस्तेमाल इस देश के लोगों के लिए किया जाएगा।

इसे भी पढ़े: बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर निबंध

हमारे पास यह निबंध लेखन अवसर आया है कि हम अपनी विशाल आबादी को खुशहाल और संपन्न बना सकें और इस तरह दुनिया में शांति के प्रयासों में अपना महत्त्वपूर्ण योगदान दे सकें। राष्ट्रपति बग्घी में बैठकर जनता के बीच से गुजरे। इरविन स्टेडियम पहुँचकर झंडों को सलामी कर सेना की सलामी ली।

राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस को मनाने की अलग परंपरा है। इस दिन भारतीय प्रगति, एकता व शौर्य का प्रदर्शन किया जाता है। भारत की राजधानी नई दिल्ली में इंडिया गेट पर इस उत्सव की पराकाष्ठा देखने को मिलती है। इस दिन इसी स्थान पर महामहिम राष्ट्रपति का आगमन होता है, 21 तोपों से सलामी दी जाती है। तीनों सेनाओं की राष्ट्रपति को सलामी दी जाती है। संपूर्ण देश के लगभग सभी प्रांतों की झाँकियाँ प्रस्तुत की जाती हैं।

सभी झाँकियाँ भारत की विविधता और संपन्नता की कहानी बयाँ करती हैं। मनुष्यों में इतना उत्साह होता है कि इसे देखने के लिए दूर-दराज से भीड़ उमड़ पड़ती है। आकाश से फूल बरसाता हुआ हेलीकॉप्टर, उड़ते हुए, अपनी गड़गड़ाहट से आकाश को गुंजायमान करते हुए विमान, आकाश में शोभा बिखेरते हुए गुब्बारे आदि की मनोहारी छटा, तरहतरह के टैंक और तोपें, अनुशासित मार्च करती हुई सेनाओं की टुकड़ियाँ, विद्यालयों के छात्रों द्वारा प्रस्तुत किए जाते हुए रंगारंग कार्यक्रम आदि भारत की संपन्नता को कहते हुए दिखाई देते हैं।

यह सब यात्राएँ विजय पथ से आती हुई लंबी यात्रा पूरी करके लाल किले तक पहुँच जाती हैं। सब जगह सड़कों, गलियों में चहल-पहल दिखाई नहीं देती है। सभी दूरदर्शन से चिपके गणतंत्र दिवस की झाँकियाँ देख प्रसन्नता का अनुभव करते हैं।

प्रत्येक जन को अपनी संस्कृति के अनुसार जीने का अधिकार है। जब अपनी संस्कृति को भूल दूसरों का अनुकरण करने लगते हैं। तो अपनी गरिमा धीरे-धीरे भूल जाते हैं। अपनी गरिमा बनी रहे, अपनी पहचान बनी रहे-इसलिए उन्हें याद करने के लिए पर्व मनाए। जाते हैं। प्रतिवर्ष गणतंत्र दिवस हमें यही संदेश देता है कि जिन संघर्षों के बाद घुटन से निकल कर स्वतंत्रता की, राहत की साँस ली है वह अक्षुण्ण बनी रहे, इसके लिए सदैव सचेत रहना चाहिए।

आपसी भेदभाव को भुलाकर एक मंत्र, एक सूत्र में बँधे रहकर एकजुटता बनाए रखने का यह पर्व प्रतिवर्ष संदेश देता है और याद दिलाता है अपनी संस्कृति, अपने देश की गरिमा सदैव बनी रहे।

दूसरे विषयों पर हिंदी निबंध लेखन: Click Here

Republic Day essay in Hindi For Class 5,6,7,8

गणतंत्र दिवस को 26 जनवरी भी कहा जाता है जो हर साल पूरे भारत में मनाया जाता है. इसी दिन भारत को एक गणतांत्रिक देश घोषित किया गया था साथ ही आजादी के लंबे संघर्ष के बाद भारतीयों को अपनी कानूनी किताब ‘संविधान’ की प्राप्ति हुई थी। 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ और इसके ढ़ाई साल बाद ये लोकतांत्रिक गणराज्य के रुप में स्थापित हुआ।

आजादी के बाद एक ड्राफ्टिंग कमेटी को 28 अगस्त 1947 की मीटिंग में भारत के स्थायी संविधान का प्रारुप तैयार करने को कहा गया। 4 नवंबर 1947 को डॉ बी.आर.अंबेडकर की अध्यक्षता में भारतीय संविधान के प्रारुप को सदन में रखा गया।

इसे पूरी तरह तैयार होने में लगभग तीन साल का समय लगा और आखिरकार इंतजार की घड़ी 26 जनवरी 1950 को इसको लागू होने के साथ ही खत्म हुई। साथ ही पूर्णं स्वराज की प्रतिज्ञा का भी सम्मान हुआ।

भारत में गणतंत्र दिवस का दिन राष्ट्रीय अवकाश के रुप में मनाया जाता है जब इस महान दिन का उत्सव लोग अपने-अपने तरीके से मनाते है, जैसे- समाचार देखकर, स्कूल में भाषण के द्वारा या भारत की आजादी से संबंधित किसी प्रतियोगिता में भाग लेकर आदि।

इस दिन भारतीय सरकार द्वारा नई दिल्ली के राजपथ पर बहुत बड़ा कार्यक्रम रखा जाता है, जहाँ झंडारोहड़ और राष्ट्रगान के बाद भारत के राष्ट्रपति के समक्ष इंडिया गेट पर भारतीय सेना द्वारा परेड किया जाता है।

Republic Day Essay For Class 10, 11,12

प्रस्तावना- गणतन्त्र दिवस भी अन्य राष्ट्रीय पर्वों की भाँति बहुत महत्वपूर्ण है। 26 जनवरी 1950 के ही दिन हमारे देश में नए संविधान को लागू किया गया था। यह संविधान बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर के परिश्रम और विवेक से तैयार हुआ था। इस संविधान को लागू कर के हमने अपने राष्ट्र को पूर्ण सत्ता सम्पन्न धर्म निरपेक्ष गणतन्त्र घोषित किया था। इसलिए 26 जनवरी को गणतन्त्र दिवस के रूप में भी जाना जाता है।

26 जनवरी का ऐतिहासिक महत्व- 26 जनवरी 1930 को रावी नदी के तट पर कांग्रेस का अधिवेशन हुआ था। पंडित जवाहर लाल नेहरू इस अधिवेशन के अध्यक्ष थे। कांग्रेस ने नेहरू जी की अध्यक्षता मे पूर्ण स्वतन्त्रता प्राप्ति को अपना लक्ष्य घोषित किया था। तब से भारत को पूर्ण स्वतन्त्र कराने के लिए निरन्तर संघर्ष चलता रहा। अन्त में भारत 15 अगस्त को स्वतन्त्र हो गया। 26 जनवरी के महत्व को ध्यान में रखते हुए इसी दिन ही भारत के नए संविधान को लागू किया गया।

26 जनवरी का आयोजन- 26 जनवरी एक राष्ट्रीय पर्व है। इसका आयोजन दिल्ली में विशेष उत्साह और धूम धाम के साथ किया जाता है। इस दिन परेड का भी आयोजन किया जाता है। यह परेड विजय चैंक से प्रारम्भ होती है और लाल किले तक जाती है। इस परेड को देखने के लिए लोग प्रातः काल से ही एकत्र होने शुरू हो जाते हैं। लगभग आठ बजे प्रातः राष्ट्रपति की सवारी विजय चैंक पर पहुँचती है। प्रधानमंत्री उनकी अगवानी करते हें। इसके बाद तीनों सेनाओं के सैनिक राष्ट्रपति महोदय को सलामी देते हैं। सैनिकों के बाद स्कूलों के बच्चों की टोलियाँ अपने कार्यक्रम प्रस्तुत करती हैं। बच्चों की विभिन्न प्रकार की क्रियाओं को देखकर मन प्रसन्न हो जाता है। इसके बाद विभिन्न प्रदेशों और केन्द्र शासित प्रदेशों की आकर्षक झाँकियाँ निकलती हैं। इन झांकियों में राष्ट्र के विकास की झलक मिलती है। विभिन्न प्रान्तों की सांस्कृतिक झलक तथा उपलब्धियों का भी पता चलता है।

विद्यालयों में गणतन्त्र दिवस- विद्यालयों में भी गणतन्त्र दिवस बहुत धूम धाम तथा उत्साह से मनाया जाता है। विद्यालयों में छात्र प्रातः आठ बजे के लगभग इकट्ठे होने लगते हैं। राष्ट्रध्वज के आरोहण के बाद छात्र राष्ट्रध्वज को सलाम देते हैं। गणतन्त्र दिवस के महत्व को दर्षाने वाले गीत तथा अन्य कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाते हैं। इस अवसर पर मिष्टान्न वितरण भी किया जाता है।

प्रान्तों में गणतन्त्र दिवस- विभिन्न राज्यों की राजधानियों में भी गणतन्त्र दिवस बड़ी धूम धाम से मनाया जाता है। कवि सम्मेलन रखे जाते हैं। देश के सभी सरकारी भवनों पर रोशनी की जाती है। राष्ट्रपति भवन पर रोशनी का विशेष कार्यक्रम होता है।

 इसे भी पढ़े:: महात्मा गांधी पर निबंध

उपसंहार- हमने भारत को त्याग और संघर्ष करके स्वतन्त्र कराया था। इसके लिए हजारों, नौजवानों, बच्चों, माताओं और बहनों ने अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे। इसलिए हम सबका कत्र्तव्य है कि हम गणतन्त्र दिवस के अवसर पर प्रण करें कि भारत की स्वतन्त्रता और उसके संविधान की मर्यादा रखने के लिए हम सर्वस्व भी न्योछावर कर देंगे। देश की समृद्धि, एकता और अखंडता के लिए हम तन मन धन से जुट जाएँगे।

10 Lines on Republic Day essay in Hindi

  1. प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी को देश भर में गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है
  2. क्युकी इसी दिन सन 1950 को देश भर में संविधान लागु किया गया था!
  3. गणतंत्र दिवस एक राष्ट्रीय पर्व है जिसे पूरा भारत वर्ष एक जुट हो कर मनाता है !
  4. इस दिन राजपथ (नई दिल्ली) पर एक विशेष परेड का आयोजन किया जाता है,
  5. जो की राष्ट्रपति भवन, राजपथ से होते हुए इंडिया गेट को जाती है!
  6. गणतंत्र (गण+तंत्र ) का अर्थ है जनता का तंत्र !
  7. जो कि लोकतंत्र की सामान्य परिभाषा भी है!
  8. गणतन्त्र दिवस जैसे अवसर पर भारत के राष्ट्रपति लालकिले से देश को सम्बोधित करते हैं|
  9. इस पूरे आयोजन को भारत के राष्ट्रीय चैनल पर प्रकाशित किया जाता है|
  10. राष्ट्रपति द्वारा तिरंगा झंडा फहराने के उपरांत राष्ट्रगान गाया जाता है|
  11. 26 जनवरी के दिन वीर चक्र, परमवीर चक्र जैसे राष्ट्रीय सम्मान वितरित किये जाते हैं|

Remark:

हम उम्मीद रखते है कि यह Republic Day essay in Hindi आपकी स्टडी में उपयोगी साबित हुए होंगे | अगर आप लोगो को इससे रिलेटेड कोई भी किसी भी प्रकार का डॉउट हो तो कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूंछ सकते है |

यदि इन नोट्स से आपको हेल्प मिली हो तो आप इन्हे अपने Classmates & Friends के साथ शेयर कर सकते है और HindiLearning.in को सोशल मीडिया में शेयर कर सकते है, जिससे हमारा मोटिवेशन बढ़ेगा और हम आप लोगो के लिए ऐसे ही और मैटेरियल अपलोड कर पाएंगे |

हम आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *