RBSE Solutions for Class 8 Social Science Chapter 16 राष्ट्रीय सुरक्षा

हेलो स्टूडेंट्स, यहां हमने राजस्थान बोर्ड Class 8 Social Science Chapter 16 राष्ट्रीय सुरक्षा सॉल्यूशंस को दिया हैं। यह solutions स्टूडेंट के परीक्षा में बहुत सहायक होंगे | Student RBSE Solutions for Class 8 Social Science Chapter 16 राष्ट्रीय सुरक्षा pdf Download करे| RBSE Solutions for Class 8 Social Science Chapter 16 राष्ट्रीय सुरक्षा notes will help you.

BoardRBSE
TextbookSIERT, Rajasthan
ClassClass 8
SubjectSocial Science
ChapterChapter 16
Chapter Nameराष्ट्रीय सुरक्षा
Number of Questions Solved43
CategoryRBSE Solutions

Rajasthan Board RBSE Class 8 Social Science Chapter 16 राष्ट्रीय सुरक्षा

पाठगत प्रश्न

(गतिविधि – पृष्ठ संख्या 118)

प्रश्न 1.
अपने शिक्षक से स्वतन्त्रता के बाद भारत व उसके पड़ोसी देशों के मध्य हुए युद्धों की जानकारी प्राप्त कीजिए।
उत्तर:
भारत व उसके पड़ोसी देशों के मध्य निम्नलिखित प्रमुख युद्ध हुए हैं

  1. 1948 में भारत और पाकिस्तान के मध्य
  2. 1962 में भारत और चीन के मध्य
  3. 1965 में भारत और पाकिस्तान के मध्य
  4. 1971 में भारत और पाकिस्तान के मध्य
  5. 1999 में भारत और पाकिस्तान के मध्य (कारगिल युद्ध।)

पाठ्यपुस्तक के प्रश्न

प्रश्न 1.
सही विकल्प को चुनिए
(A) देश के निर्माण के लिए आवश्यक है-
(अ) सरकार
(ब) भूमि
(स) जनसंख्या
(द) उपर्युक्त सभी
उत्तर:
(द) उपर्युक्त सभी

(B) ‘अग्नि’ नामक हथियार है
(अ) टैंक
(ब) लड़ाकू विमान
(स) विमानवाहक पोत
(द) प्रक्षेपास्त्र
उत्तर:
(द) प्रक्षेपास्त्र

(C) सैन्य शिक्षा हेतु विद्यार्थी जुड़ सकते हैं
(अ) प्रादेशिक सेना से
(ब) अर्द्धसैनिक बल से
(स) स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप से
(द) एन.सी.सी. से
उत्तर:
(द) एन.सी.सी. से

प्रश्न 2.
स्तम्भ ‘अ’ को स्तम्भ ‘ब’ से सुमेलित कीजिए-

स्तम्भ ‘अ’स्तम्भ ‘ब’
(i) राजकीय रेलवे पुलिसऔद्योगिक प्रतिष्ठानों कीसुरक्षा
(ii) केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बलअति महत्त्वपूर्ण व्यक्तियों की सुरक्षा
(iii) केन्द्रीय आरक्षित पुलिसरेन व रेलवे स्टेशनों की बल। सुरक्षा
(iv) स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुपउपद्रवग्रस्त क्षेत्रों में राज्य पुलिस की सहायता

उत्तर:

स्तम्भ ‘अ’स्तम्भ ‘ब’
(i) राजकीय रेलवे पुलिसरेन व रेलवे स्टेशनों की बल। सुरक्षा
(ii) केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बलऔद्योगिक प्रतिष्ठानों कीसुरक्षा
(iii) केन्द्रीय आरक्षित पुलिसउपद्रवग्रस्त क्षेत्रों में राज्य पुलिस की सहायता
(iv) स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुपअति महत्त्वपूर्ण व्यक्तियों की सुरक्षा

प्रश्न 3.
निम्नलिखित वाक्यों में रिक्त स्थानों की पूर्ति करें
1. भारतीय ……… सेना आकाशीय सीमाओं की निगरानी रखती है।
2. भारत का ……… तीनों सेनाओं का सर्वोच्च सेनापति होता बल
3. प्रथम परमवीर चक्रको प्रदान किया गया।
उत्तर:
1. वायु
2. राष्ट्रपति
3. मेजर सोमनाथ शर्मा

प्रश्न 4.
राष्ट्रीय सुरक्षा प्रमुखतः कौनसे दो भागों में विभाजित है?
उत्तर:
राष्ट्रीय सुरक्षा के दो भाग ये हैं-

  • बाह्य सुरक्षा और
  • आन्तरिक सुरक्षा।

प्रश्न 5.
भारतीय सेना के तीन अंग कौन-कौनसे हैं?
उत्तर:
भारतीय सेना के तीन अंगे ये हैं:

  • थल सेना
  • जल सेना और
  • वायु सेना

प्रश्न 6.
थल सीमा की निगरानी कौनसा बल रखता है?
उत्तर:
सीमा सुरक्षा बल (बी.एस.एफ.)

प्रश्न 7.
उत्तर – पूर्व के पर्वतीय इलाकों में सीमाओं की निगरानी कौनसा बल करता है?
उत्तर:
भारत – तिब्बत सीमा पुलिस (आई.टी.बी.पी.)

प्रश्न 8.
जल सीमा की निगरानी कौनसा बल रखता है?
उत्तर:
तट – रक्षक बल (कोस्ट गार्ड)

प्रश्न 9.
देश की सुरक्षा हेतु नागरिकों के कम-से-कम पाँच कर्त्तव्य लिखिए।
अथवा
देश की सुरक्षा हेतु एक नागरिक के रूप में लोगों को क्या कर्त्तव्य-पालन करने चाहिए?
उत्तर:
देश की सुरक्षा हेतु नागरिकों के प्रमुख कर्त्तव्य निम्नलिखित हैं

  1. सेना में एवं अर्द्ध-सैनिक बलों में भर्ती के लिए युवाओं को प्रेरणा देनी चाहिए।
  2. देश का कोई भी गोपनीय दस्तावेज या सूचना विदेशियों को न दें। जासूसी जैसी संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी पुलिस प्रशासन को देनी चाहिए।
  3. सेना और प्रशासन की पूरी मदद करें और उनके निर्देशों का पालन करें।
  4. नागरिक सुरक्षा व्यवस्था, जैसे – ब्लैक आउट, प्राथमिक उपचार, अग्नि शमन आदि में प्रशासन का सहयोग करें।
  5. युद्ध के समय पर जनता का हौसला किसी भी प्रकार से कम न होने दें।
  6. जब हमारे सैनिक मोर्चे पर लड़ रहे हों, तो उन्हें समय पर खाद्य सामग्री, दवाइयाँ तथा आवश्यक वस्तुएँ उपलब्ध करानी चाहिए और सेना का मनोबल बनाए रखना चाहिए।
  7. आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी तथा अनावश्यक रूप से संग्रह न करें। इस प्रकार का काम करने वाले व्यक्तियों के बारे में पुलिस को सूचित करें।
  8. हमें तन-मन-धन से राष्ट्र की सुरक्षा के लिए तैयार रहना चाहिए।

अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न

बहुविकल्पात्मक प्रश्न
प्रश्न 1.
भारत के पश्चिम में स्थित पड़ौसी देश है-
(अ) चीन
(ब) पाकिस्तान
(स) बांग्लादेश
(द) भूटान
उत्तर:
(ब) पाकिस्तान

प्रश्न 2.
चीन आए दिन भारत की सीमा का उल्लंघन करता रहता है
(अ) उत्तरी-पूर्वी सीमा पर
(ब) दक्षिण-पूर्वी सीमा पर
(स) दक्षिण-पश्चिमी सीमा पर
(द) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर:
(अ) उत्तरी-पूर्वी सीमा पर

प्रश्न 3.
देश के सामान्य नागरिक किस संगठन से जुड़कर सहयोग कर सकते हैं
(अ) पुलिस
(ब) नागरिक सुरक्षा दल
(स) एन.सी.सी
(द) सेना
उत्तर:
(ब) नागरिक सुरक्षा दल

प्रश्न 4.
भारतीय सेना नियन्त्रण में होती है
(अ) राज्य सरकार के
(ब) केन्द्र सरकार के
(स) राज्यपाल के
(द) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर:
(ब) केन्द्र सरकार के

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
1. जल सेना …………. सीमाओं पर युद्ध करती है। (समुद्री/आकाशीय)
2. …………. समुद्री सीमा की निगरानी करते हैं। (सीमा सुरक्षा बल/तटरक्षक बल)
3. सैन्य शिक्षा प्राप्त करने के लिए विद्यार्थी अपने स्कूल या कॉलेज में से जुड़ सकते हैं। (प्रादेशिक सेना/एन.सी.सी.)
4. राष्ट्रपति, प्रधानमन्त्री जैसे अति महत्त्वपूर्ण व्यक्तियों की सुरक्षा में…….लगा रहता है। (स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप/केन्द्रीय आरक्षित पुलिस बल)
उत्तर:
1. समुद्री
2. तटरक्षक बल
3. एन.सी.सी
4. स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप

निम्न में से सत्य/असत्य कथन छाँटिए :
1. देश की सीमाओं की रक्षा के लिए सेना भी एक राष्ट्र का अनिवार्य अंग है।
2. भूटान आतंकवादी गतिविधियों का सहारा लेकर भारत से परोक्ष रूप से युद्ध छेड़े हुए है।
3. वायु सेना युद्ध में आकाश-मार्ग से शत्रु के आक्रमण का मुकाबला कर थलसेना और जलसेना की मदद करती है।
4. देश की आन्तरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी मुख्यतः केन्द्र सरकार की होती है।
5. पुलिस अपने राज्य में आपराधिक एवं समाज विरोधी गतिविधियों से निपटती है।
उत्तर:
1. सत्य
2. असत्य
3. सत्य
4. असत्य
5. सत्य

स्तम्भ ‘अ’ को स्तम्भ ‘ब’ से सुमेलित कीजिए

स्तम्भ ‘अ’स्तम्भ ‘ब’
(i) सेनाबाह्य सुरक्षा की दूसरी सुरक्षा पंक्ति
(ii) पुलिसबाह्य सुरक्षा की प्रथम सुरक्षा पंक्ति
(iii) सीमा सुरक्षा बलआन्तरिक सुरक्षा का सहयोगी संगठन
(iv) स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुपआन्तरिक सुरक्षा का प्रमुख संगठन

उत्तर:

स्तम्भ ‘अ’स्तम्भ ‘ब’
(i) सेनाबाह्य सुरक्षा की प्रथम सुरक्षा पंक्ति
(ii) पुलिसआन्तरिक सुरक्षा का प्रमुख संगठन
(iii) सीमा सुरक्षा बलबाह्य सुरक्षा की दूसरी सुरक्षा पंक्ति
(iv) स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुपआन्तरिक सुरक्षा का सहयोगी संगठन

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
ऐसा कौनसा टैंक है जिस पर रासायनिक, जैविक और रेडियोऐक्टिव हमले का असर नहीं होता है?
उत्तर:
टी-90 एस भीष्म टैंक ऐसा टैंक है जिस पर रासायनिक, जैविक और रेडियोएक्टिव हमले का असर नहीं होता है।

प्रश्न 2.
किसी राष्ट्र के निर्माण के कौन-कौनसे तत्त्व होते हैं?
उत्तर:
किसी राष्ट्र के निर्माण के चार तत्त्व होते हैं। ये हैं

  • भूमि
  • जनसंख्या
  • सम्प्रभुता और
  • सरकार

प्रश्न 3.
भारत के समक्ष सुरक्षा चुनौतियाँ कितने स्तरों पर विद्यमान हैं?
उत्तर:
तीन स्तरों पर-

  • बाह्य सीमा सुरक्षा
  • आन्तरिक सुरक्षा तथा
  • देश की एकता के ताने| बाने पर प्रहार

प्रश्न 4.
किन दो देशों के साथ भारत का सीमा-विवाद है?
उत्तर:
चीन और पाकिस्तान के साथ भारत का सीमा| विवाद है।

प्रश्न 5.
बाह्य सुरक्षा से क्या आशय है?
उत्तर:
बाह्य सुरक्षा से आशय देश की सीमाओं की सुरक्षा से

प्रश्न 6.
शान्तिकाल में भारत की सीमाओं की सुरक्षा कौनसे संगठन करते हैं?
उत्तर:
शान्तिकाल में भारत की सीमाओं की सुरक्षा ‘सीमा सुरक्षा बल’, ‘तटरक्षक बल’ और ‘भारत-तिब्बत सीमा पुलिस’ एवं अन्य सुरक्षा बल करते हैं।

प्रश्न 7.
‘दूसरी सुरक्षा पंक्ति’ के रूप में सेना के दो प्रमुख कार्यों को बताइये।
अथवा
शान्तिकाल में दूसरी सुरक्षा पंक्ति’ सीमाओं की सुरक्षा किस प्रकार करती हैं?
उत्तर:

  • देश की सीमाओं पर गश्त करते हुए सीमाओं की निगरानी रखना
  • आतंकवादियों, विदेशी घुसपैठियों और तस्करों को सीमा पार करने से रोकना

प्रश्न 8.
भारतीय सशस्त्र सेनाओं के सहयोग के लिए अर्द्ध सैनिक बलों के अलावा कौनसे संगठन तैयार किये गये हैं?
उत्तर:
प्रादेशिक सेना, एन.सी.सी., नागरिक सुरक्षा दल आदि संगठन सेना के सहयोग के लिए तैयार किये गये हैं।

प्रश्न 9.
सामान्य पुलिस का क्या कार्य है?
उत्तर:
सामान्य पुलिस अपने राज्य में अपराधिक एवं समाज विरोधी गतिविधियों से निपटती है और अपराधियों को सजा दिलाती है।

प्रश्न 10.
भारत के प्रमुख सुरक्षा कवचों का नाम लिखिए।
उत्तर:
भारत के प्रमुख सुरक्षा कवच हैं-

  1. सुखोई – 30 MKi
  2. ब्रह्मोस मिसाइल
  3. आई.एन.एस. विक्रमादित्य
  4. टी-90 एस भीष्म टैंक
  5. आई.एन.एस. चक्र – 2

प्रश्न 11.
आई.एन.एस. चक्र – 2 क्या है?
उत्तर:
आई.एन.एस. चक्र – 2 – यह एक परमाणु संयन्त्र युक्त पनडुब्बी है, जो पानी के भीतर 600 मीटर गहराई पर रह सकती है। यह लगातार तीन माह तक समुद्र के अन्दर रह सकती है।

प्रश्न 12.
एन.सी.सी. की विद्यार्थी जीवन में क्या उपयोगिता
उत्तर:
एन.सी.सी. सेना के सहयोग के लिए तैयार किया गया संगठन है। इससे जुड़कर विद्यार्थी जीवन में ही सैन्य शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं।

लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
आन्तरिक सुरक्षा की मुख्य जिम्मेदारी किसकी होती है?
उत्तर:
देश की आन्तरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी मुख्यतः। राज्यों की होती है। प्रत्येक राज्य का अपना स्वयं का पुलिस संगठन होता है। पुलिस अपने राज्य में आपराधिक एवं समाज विरोधी गतिविधियों से निपटती है और अपराधियों। को सजा दिलाती है।

प्रश्न 2.
आन्तरिक सुरक्षा के लिए गठित संगठनों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर:
आन्तरिक सुरक्षा के लिए निम्नलिखित संगठन गठित किये गये हैं

  1. सामान्य पुलिस
  2. राजकीय रेलवे पुलिस (जी.आर.पी.) और रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आर.पी.एफ.)
  3. केन्द्रीय आरक्षित पुलिस बल (सी.आर.पी.एफ.)
  4. केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सी.आई.एस.एफ.)
  5. स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एस.पी.जी.)

प्रश्न 3.
भारतीय सेना के कितने अंग हैं ? उनके कार्यों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर:
भारतीय सेना के तीन अंग हैं-

  • थल सेना
  • जल सेना और
  • वायु सेना यथा

1. थल सेना (आर्मी) – थल सेना जमीन पर युद्ध करती
2. जल सेना (नेवी) – जल सेना समुद्री सीमाओं पर युद्ध करती है।
3. वायु सेना (एयरफोर्स ) – वायु सेना आकाशीय सीमाओं की निगरानी रखती है और युद्ध में आकाश-मार्ग से शत्रु के आक्रमण का मुकाबला कर थल सेना और जल सेना की मदद करती है।

प्रश्न 4.
भारतीय सेना की तीन प्रमुख उपलब्धियाँ बताइये।
उत्तर:

  1. भारतीय सेना ने सन् 1948, 1962, 1965, 1971 तथा 1999 में दुश्मन के आक्रमणों का मुंहतोड़। जवाब दिया है।
  2. विश्व के अनेक युद्धग्रस्त देशों में युद्ध को रोकने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ के तत्त्वावधान में ‘शान्ति सेना’ के रूप में कार्य करते हुए विश्व में शान्ति स्थापना में अपना योगदान दिया है।
  3. तूफान, बाढ़, भूकम्प, दंगे आदि विपत्तियों के समय सेना ने नागरिक प्रशासन की मदद की है।

प्रश्न 5.
भारत में भारतीय सीमाओं की सुरक्षा के लिए कौन-कौनसे संगठन कार्यरत हैं?
उत्तर:
भारत में भारतीय सीमाओं की सुरक्षा के लिए निम्न संगठन कार्यरत हैं-

  1. सशस्त्र सेना – युद्ध की आशंका होने पर भारत की सशस्त्र सेनाएँ सीमा पर आ डटती हैं और शत्रु का मुकाबला |करने के लिए मोर्चा संभाल लेती हैं।
  2. अर्द्धसैनिक बल – शान्तिकाल में सीमा की सुरक्षा के लिए ‘सीमा सुरक्षा बल’, ‘तटरक्षक बल’ तथा ‘भारत| तिब्बत सीमा पुलिस’ व अन्य सुरक्षा बल देश की सीमाओं की गश्त करते हुए निगरानी रखते हैं।
  3. अन्य सहयोगी संगठन – भारत की सशस्त्र सेनाओं के सहयोग के लिए अर्द्ध-सैनिक बलों के अतिरिक्त प्रादेशिक सेना, एन.सी.सी. और नागरिक सुरक्षा दल आदि संगठन तैयार किये गए हैं।

प्रश्न 6.
सुखोई – 30 MKi क्या है?
उत्तर:
सुखोई – 30 MKi – यह भारत की आवश्यकता के अनुरूप रूस में निर्मित दो शक्तिशाली इंजन वाला लड़ाकू विमान है। इस पर ब्रह्मोस एवं निर्भय जैसी क्रूज मिसाइलें लगाई जा सकती हैं। यह प्रतिकूल मौसम में भी उड़ान भर सकता है।

प्रश्न 7.
ब्रह्मोस मिसाइल पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
उत्तर:
ब्रह्मोस मिसाइल – ब्रह्मोस मिसाइल भारत के प्रमुख सुरक्षा कवचों में से एक है। इसका निर्माण रूस एवं भारत के संयुक्त उपक्रम द्वारा किया गया है। इसकी मारक क्षमता 290 किलोमीटर है। यह जमीन, समुद्र, उपसमुद्र और आकश से समुद्र और जमीन पर स्थित लक्ष्य पर हमला करने में सक्षम है। यह मिसाइल पहाड़ी क्षेत्रों में पीछे छिपे लक्ष्य पर भी निशाना लगाने में सक्षम है।

प्रश्न 8.
आई.एन.एस. विक्रमादित्य के बारे में बतलाइये।
उत्तर:
आई.एन.एस. विक्रमादित्य – यह भारत का विशाल क्षेत्रफल वाला विमान वाहक युद्धपोत है। इसका क्षेत्रफल तीन फुटबाल के मैदान के बराबर है। यह मिग-29′ जैसे कुल 24 विमानों को ले जाने में सक्षम है। इस पर विमान पट्टी भी मौजूद है।

प्रश्न 9.
टी-90 एस भीष्म टैंक पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
उत्तर:
टी-90 एस भीष्म टैंक – इससे 5 किमी के दायरे में प्रहार किया जा सकता है। इस टैंक पर किसी भी प्रकार के रासायनिक, जैविक और रेडियो एक्टिव हमले का असर नहीं होता । इसके अन्दर बैठ कर इसे रिमोट से भी नियन्त्रित किया जा सकता है। इसका डिजाइन इस तरह का है कि हमला होने पर बम इस टैंक से टकराकर कमजोर पड़ जाता है तथा उससे निकलने वाले विकिरण टैंक के अन्दर बैठे जवानों को हानि नहीं पहुँचा सकते हैं। यह भी भारत के प्रमुख सुरक्षा कवचों में से एक है।

निबन्धात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
भारत के समक्ष प्रमुख सुरक्षा चुनौतियाँ क्या हैं?
उत्तर:
भारत के समक्ष प्रमुख सुरक्षा चुनौतियाँ – भारत के समक्ष सुरक्षा चुनौतियाँ आजादी के समय से ही उपस्थित रही हैं। ये चुनौतियाँ विभिन्न स्तरों पर मौजूद हैं। ये निम्न प्रकार

  1. सीमा पर शत्रु का खतरा – भारत पश्चिम में पाकिस्तान से, तो उत्तर में चीन से घिरा हुआ है। ये देश भारत पर आक्रमण कर चुके हैं। इन देशों के साथ भारत का सीमाविवाद भी है। पाकिस्तान आतंकवादी गतिविधियों का सहारा लेकर भारत से परोक्ष रूप से युद्ध छेड़े हुए है। भारत की उत्तरी सीमा पर आए दिन गोलीबारी होती रहती है। उत्तरी| पूर्वी सीमा पर चीन आए दिन सीमा का उल्लंघन करता रहता है। सीमाओं पर घुसपैठ का खतरा भी लगातार बना रहता है।
  2. आन्तरिक भागों में सुरक्षा खतरा – शत्रु का खतरा न केवल देश की सीमाओं पर विद्यमान रहता है, अपितु देश के सुरक्षा-चक्र को भेदकर आतंकवादी गतिविधियों के द्वारा वह देश के आन्तरिक भागों में भी चुनौतियाँ प्रस्तुत करने का प्रयास करता रहता है।
  3. देश की एकता – अखण्डता को खतरा-शत्रु घुसपैठ के साथ-साथ देश की एकता के ताने-बाने पर भी प्रहार करने का प्रयास करता रहता है। देश के कुछ क्षेत्रों में। अलगाववादी तथा नक्सलवादी हिंसा की भी बहुत बड़ी सुरक्षा चुनौती विद्यमान है।

प्रश्न 2.
बाह्य सुरक्षा से क्या आशय है? भारत में ‘बाह्य सुरक्षा के विभिन्न संगठनों एवं उनके कार्यों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर:
बाह्य सुरक्षा से आशय – बाहय सुरक्षा से आशय देश की सीमाओं की सुरक्षा से है। भारत में बाह्य सुरक्षा भारत में सीमाओं की सुरक्षा के लिए तीन प्रकार के संगठन कार्यरत हैं। यथा-

1. सशस्त्र सेना – प्रथम सुरक्षा पंक्ति के रूप में देश की सशस्त्र सेनाएँ युद्ध की आशंका होने पर सीमा पर आ डटती हैं और शत्रु का मुकाबला करने के लिए मोर्चा संभाल लेती हैं। भारतीय सेना के तीन अंग हैं-

  • थल सेना
  • जल सेना और
  • वायु सेना थल सेना

जमीन पर युद्ध करती है। जल सेना समुद्री सीमाओं पर युद्ध करती है। और वायु सेना आकाशीय सीमाओं की निगरानी रखती है। और युद्ध में आकाश मार्ग से शत्रु के आक्रमण का मुकाबला कर थल सेना और जल-सेना की मदद करती है।

2. अर्द्ध सैनिक बल – शान्तिकाल में सशस्त्र सेनाएँ सीमा से कुछ दूर रहती हैं और दूसरी सुरक्षा पंक्ति के रूप में ‘सीमा सुरक्षा बल के जवान थल सीमा पर तैनात रहते हैं। उत्तर-पूर्व के इलाके में चीन से लगी सीमा पर ‘भारत तिब्बत सीमा पुलिस के जवान निगरानी रखते हैं और समुद्री सीमा की निगरानी ‘तट रक्षक बल के जवान रखते हैं। ये तीनों अर्द्ध-सैनिक बल आतंकवादियों, तस्करों और घुसपैठियों को देश में घुसने से रोकते हैं।
3. सहयोगी संगठन – उक्त दोनों के अतिरिक्त प्रादेशिक सेना, एन.सी.सी. तथा नागरिक सुरक्षा दल’ आदि संगठन सेना के सहयोग के लिए तैयार किये गये हैं।

प्रश्न 3.
भारत में आन्तरिक सुरक्षा के प्रमुख संगठन एवं उनके कार्यों को वर्णन कीजिए।
उत्तर:
भारत में आन्तरिक सुरक्षा भारत में आन्तरिक सुरक्षा के प्रमुख संगठन और उनके कार्य निम्नलिखित हैं

  1. सामान्य पुलिस – देश की आन्तरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी मुख्यतः राज्यों की होती है। प्रत्येक राज्य का अपना स्वयं का पुलिस संगठन होता है। पुलिस अपने राज्य में आपराधिक एवं समाज – विरोधी गतिविधियों से निपटती है तथा अपराधियों को सजा दिलाती है।
  2. राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स ये संगठन रेलवे की सम्पत्ति की रक्षा करते हुए ट्रेन व रेलवे स्टेशनों पर अपराधों की रोकथाम करते हैं।
  3. केन्द्रीय आरक्षित पुलिस बल – यह संगठन आवश्यकता के समय उपद्रवग्रस्त क्षेत्रों में राज्य की पुलिस की सहायता करता है।
  4. केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल-यह संगठन देश के महत्त्वपूर्ण औद्योगिक प्रतिष्ठानों और हवाई अड्डों की सुरक्षा करता है।
  5. स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप – यह संगठन राष्ट्रपति, प्रधानमन्त्री जैसे अतिमहत्त्वपूर्ण व्यक्तियों की सुरक्षा में लगा रहता है।

All Chapter RBSE Solutions For Class 8 Social Science Hindi Medium

All Subject RBSE Solutions For Class 8 Hindi Medium

Remark:

हम उम्मीद रखते है कि यह RBSE Class 8 Social Science chapter 16 Solutions in Hindi आपकी स्टडी में उपयोगी साबित हुए होंगे | अगर आप लोगो को इससे रिलेटेड कोई भी किसी भी प्रकार का डॉउट हो तो कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूंछ सकते है |

यदि इन solutions से आपको हेल्प मिली हो तो आप इन्हे अपने Classmates & Friends के साथ शेयर कर सकते है और HindiLearning.in को सोशल मीडिया में शेयर कर सकते है, जिससे हमारा मोटिवेशन बढ़ेगा और हम आप लोगो के लिए ऐसे ही और मैटेरियल अपलोड कर पाएंगे |

आपके भविष्य के लिए शुभकामनाएं!!

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *