पनामा नहर को किसने बनाया पनामा नहर कहाँ पर स्थित है | Panama Canal in Hindi

पनामा नहर :

इस नहर को पनामा भूसंधि को काट कर बनाया गया है। यह प्रशांत महासागर और कैरेबियन सागर को जोड़ती है। इसके प्रशान्त तट पर पनामा तथा कैरेबियन तट पर कोलोन पत्तन अवस्थित है। यह 72 किमी लंबी नहर न्यूयार्क व सैन फ्रांसिस्कों के बीच की दूरी 13000 किमी कम कर देती है।

 स्वेज नहर :

यह विश्व की सबसे बड़ी नौगम्य नहर है जो भूमध्य सागर को लाल सागर से जोड़ती है। इस पर सबसे उत्तरी पत्तन पोर्ट सईद तथा दक्षिणतम पत्तन पोर्ट स्वेज है। फ्रांसीसी इंजीनियर फर्डिनार्ड डे लसेप ने इस नहर के निर्माण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।

यह नहर जो 1869 में पूरी हुई, नील नदी के बेसिन के निचले हिस्से को सिनाई प्रायद्वीप से पृथक करती है। इस नहर के सबसे उत्तर में स्थित बंदरगाह पोर्ट सेड और दक्षिणी किनारे पर स्थित बंदरगाह स्वेज है।

मध्य में पोर्ट फॉड, पोर्ट टॉफिक और इस्मालिया महत्त्वपूर्ण बंदरगाह हैं। 162 किमी लंबी यह नहर मिस्र की सरकार द्वारा 1956 में राष्ट्रीयकृत की गई।

जल परिवहन:


1. उत्तर अटलांटिक समुद्री मार्ग: यह उत्तर-पूर्वी अमेरिका और उत्तर-पश्चिमी यूरोप को जोड़ती है। यह विश्व की व्यस्ततम समुद्री मार्ग है और इसे बिग ट्रंक रूट कहते हैं।
2. भूमध्यसागर-हिन्द महासागार मार्ग: यह समुद्री मार्ग सैद बंदरगाह, अदेन, मुम्बई, कोलंबो और सिंगापुर से होकर गुजरता है। यह व्यापारिक मार्ग अत्यधिक औद्योगीकृत पश्चिमी यूरोपीय क्षेत्र को पश्चिम अफ्रीका, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण-पूर्व एशिया और ऑस्ट्रेलिया व न्यूजीलैंड की वाणिज्यिक कृषि और पशुपालन अर्थव्यवस्थाओं से जोड़ता है।
3. केप ऑफ गुड होप समुद्री मार्ग: यह अटलांटिक मध्यसागर से जाने वाला एक अन्य महत्वपूर्ण समद्री मार्ग है जो पश्चिम यूरोपीय व पश्चिम अफ्रीकी देशों को दक्षिण अमेराक में ब्राजील, अर्जेंटिना और उरुग्वे से जोड़ता है।
4. उत्तर प्रशांत गुड होप समुद्री मार्ग: यह समुद्री मार्ग उत्तरी अमेरिका के पश्चिमी तट पर स्थित बंदरगाहों को एशिया से जोड़ता है। ये बंदरगाह हैं वैनकुवर, सीएटल, पोर्टलैंड, सन फ्रांसिस्को और लॉस एंजिल्स जो अमेरिका की तरफ हैं और योकोहामा, कोबे, संघाई, हांगकांग, मनीला और सिंगापुर जो एशिया की तरफ है।
5. दक्षिण प्रशांत समुद्री मार्ग: यह समुद्री मार्ग पश्चिम यूरोप और उत्तरी अमेरकिा और बिखरे हुए प्रशांत द्वीपों को पनामा नहर के माध्यम से जोड़ता है।
परिवहन नहरें
1. वोल्गा प्रणाली : यह विश्व की एक बड़ी जलप्रवाह प्रणाली है जिसके अंतर्गत 11,200 किमी नौगम्य जलमार्ग उपलब्ध है। वोल्गा-मास्को नहर द्वारा मास्को क्षेत्र को इससे जोड़ा गया है।
4. कील नहर: यह पश्चिमी जर्मनी में उत्तरी सागर को बाल्टिक सागर से जोड़ती है।
5. स्टालिन नहर/श्वेत बाल्टिक नहर : बाल्टिक सागर को आर्कटिक सागर से जोड़ती है।
6. राइन-मेन-डेन्युब नहर : यह उत्तरी सागर को काला सागर से जोड़ती है।
7. सू नहर : यह नहर उत्तरी अमेरिका की सुपीरियर झील को घूरन झील से मिलाती है।
8. एरी नहर : यह अमेरिका में इरी और ह्यूरन झील को जोड़ती है।
9. वेलेन्ड नहर : यह एरी और ओन्टारियों झीलों के बीच की दूरी कम करती है।

हम आशा करते है कि यह नोट्स आपकी स्टडी में उपयोगी साबित हुए होंगे | अगर आप लोगो को इससे रिलेटेड कोई भी किसी भी प्रकार का डॉउट हो तो कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूंछ सकते है |
आप इन्हे अपने Classmates & Friends के साथ शेयर कर सकते है |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *