मोलरता की परिभाषा _ सूत्र _ उदाहरण

मोलरता की परिभाषा | सूत्र | उदाहरण

हेलो स्टूडेंट्स, आज हम इस लेख में मोलरता की परिभाषा | सूत्र | उदाहरण के बारे में पढ़ेंगे |

मोलरता की परिभाषा – molarta kya hai in hindi:

एक लीटर विलयन में किसी विलेय के मोलो की संख्या को मोलरता (Molarity) कहते है , इसे M से व्यक्त करते है।

मोलरता का सूत्र :

मोलरता विलयन मोलरता की परिभाषा

उदाहरण के लिए:   NaOH के 0.25 mol L–1 (0.25 M) विलयन का अर्थ है कि NaOH के 0.25 मोल को 1 लीटर (एक क्यूबिक डेसीमीटर) विलयन में घोला गया है।

Note:

  • मोलरता (Molarity) की इकाई (unit) मोल/लीटर (mol/L) होती है।
  • मोलरता ताप(Heat) से प्रभावित होता है।

मोलरता के सवाल:

Ques:   4 ग्राम NaOH (कास्टिक सोडा)(Caustic soda) 1 लीटर जलीय विलयन में घुला हुआ है , मोलरता ज्ञात करो। 

Ans:  मोलरता (Molarata)(M) = विलेय का ग्राम में भार / अणुभार x विलयन का आयतन (लीटर में )

               M = 4 / 40 x 1 

                   = 1/10 M 

                    = M / 10 

Ques:  12.6 ग्राम C2H2O2.2H2O क्रिस्टलीय ऑक्सैलिक अम्ल(Crystalline oxalic acid) 500 ग्राम जलीय विलयन में उपस्थित है तो मोलरता ज्ञात करो। 

Ans:  M = 12.6 / 126 x 500/1000 

           M = 12.6/126 x 1/2 

           M = 2/10 

               = 0.2 M 

1 thought on “मोलरता की परिभाषा | सूत्र | उदाहरण”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *