Manvikaran Alankar in Hindi

Manvikaran Alankar in Hindi – मानवीकरण अलंकार किसे कहते  है?

Manvikaran Alankar in Hindi: हेलो स्टूडेंट्स, आज हम इस आर्टिकल में मानवीकरण अलंकार किसे कहते  है? (Manvikaran Alankar) के बारे में पढ़ेंगे | यह हिंदी व्याकरण का एक महत्वपूर्ण टॉपिक है जिसे हर एक विद्यार्थी को जानना जरूरी है |

Manvikaran Alankar in Hindi

जहां जड़ पर चेतन का आरोप अर्थात् जड़ प्रकृति पर मानवीय भावनाओं तथा क्रियाओं का आरोप हो, वहाँ मानवीकरण अलंकार होता है।

* बीती विभावरी जाग री।

अंबर पनघट में डुबो रही तारा घट उषा नागरी।

‘उषा’ पर ‘नागरी’ का आरोप होने के कारण मानवीकरण अलंकार है।

मानवीकरण अलंकार अन्य उदाहरण –

  • हैं मसे भीगती गेहूँ की तरुणाई फूटी आती है।

इसे भी पढ़े: भाषा और बोली में अंतर क्या है?

यहाँ गेहूँ तरुणाई फूटने में मानवीय क्रियाओं का आरोप है।

  • यौवन में माती मटरबेलि अलियों से आँख लड़ाती है।

मटरबेलि का सखियों से आँख लड़ाने में मानवीय क्रियाओं का आरोप है।

  • लोने-लोने वे घने चने क्या बने-बने इठलाते हैं, हौले-हौले होली गा-गा घुघरू पर ताल बजाते हैं।

यहाँ चने पर होली गाने, सज-धजकर इतराने और ताल बजाने में मानवीय क्रियाओं का आरोप है।

  • है वसुंधरा बिखेर देती मोती सबके सोने पर।

रवि बटोर लेता है उसको सदा सवेरा होने पर।

यहाँ वसुंधरा द्वारा मोती बिखेरने और सूर्य द्वारा उसे सवेरे एकत्र कर लेने में मानवीय क्रियाओं का आरोप है।

Manvikaran Alankar Video

Credit: AVINASH INSTITUTE OF EDUCATION

आर्टिकल में अपने पढ़ा कि  मानवीकरण अलंकार  किसे कहते हैं, हमे उम्मीद है कि ऊपर दी गयी जानकारी आपको आवश्य पसंद आई होगी। इसी तरह की जानकारी अपने दोस्तों के साथ ज़रूर शेयर करे ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *