Hindi Varnamala Chart With Pictures: हेलो स्टूडेंट्स, आज हम इस आर्टिकल में हिन्दी वर्णमाला चार्ट के बारे में पढ़ेंगे | यह हिंदी व्याकरण का एक महत्वपूर्ण टॉपिक है जिसे हर एक विद्यार्थी को जानना जरूरी है |
Table of Contents
Hindi Varnamala Chart For Kids – हिंदी वर्णमाला चार्ट
ये वर्कशीट आपके बच्चों को हिंदी वर्णमाला सीखने में मदद करेगी |
1. वर्णमाला क्या है?
- वर्णों के व्यवस्थित समूह को वर्णमाला कहते हैं।
- उच्चारण और प्रयोग के आधार पर हिंदी वर्णमाला के दो भेद हैः
- स्वर
- व्यंजन
2. स्वर क्या है?
- जिन वर्णों का उच्चारण स्वतंत्र रूप से बिना किसी दूसरे अक्षर की सहायता से होता है उन वर्णों को स्वर कहते हैं।
- हिंदी में11 स्वरहैं – अ , आ, इ , ई , उ , ऊ , ऋ , ए , ऐ , ओ , औ ।
• अनुस्वार – अं
• विसर्ग – अ:
• अनुस्वार एवं विसर्ग को अयोगवाह भी कहते हैं। - हृस्व स्वरों की कुल संख्या = 4 (अ, इ, उ, ऋ)
- दीर्घ स्वरों की कुल संख्या = 7 (आ, ई, ऊ, ए, ऐ, ओ, औ)
अ | आ | इ | ई | उ | ऊ | ऋ | ए | ऐ | ओ |
औ | अं | अः |

3. व्यंजन क्या है?
- वे वर्ण जिनके उच्चारण के लिए स्वरोंं की सहायता होती है व्यंजन कहलाते हैं।
- हिंदी में 41 व्यंजन है।
क | ख | ग | घ | ङ | च | छ | ज | झ |
ञ | ट | ठ | ड | ढ | ण | त | थ | द |
ध | न | प | फ | ब | भ | म | य | र |
ल | व | श | ष | स | ह | क्ष | त्र | ज्ञ |
Hindi Varnamala Images
