UP Board Solutions for Class 5 EVS Hamara Parivesh Chapter 3 भारत का धरालत

Class 5 EVS Hamara Parivesh Chapter 3

प्रश्न.
भारत की धरातलीय संरचना देखते हुए उसके पाँच मुख्य भागों के नाम लिखो।
उत्तर:
१. उत्तर का पर्वतीय भाग
२. भारत का उत्तरी मैदान
३. थार का मरुस्थल
४. दक्षिण का पठार
५. समुद्रतटीय मैदान और द्वीप समूह।

१. उत्तर का पर्वतीय भाग

उत्तर के पर्वतीय भाग को हिमालय की पर्वतमाला भी कहते हैं। मानचित्र देखकर इसका फैलाव लिखो। यह पश्चिम में कश्मीर राज्य से पूर्व में अरुणाचल प्रदेश राज्य तक एक तलवार की तरह फैली है।

प्रश्न.
मानचित्र में पर्वतीय भाग के नक्शे में दर्शाई गई नदियों के नाम लिखो।
उत्तर:
(१) गंगा
(२) यमुना
(३) ब्रह्मपुत्र
(४) सतलज
(५) सिन्धु
(६) झेलम।

भारत का धरालत अभ्यास

प्रश्न १.
सही जोड़े बनाओ (सही जोड़े बनाकर) –
मसूरी – पर्यटक स्थल
नदी  – ब्रह्मपुत्र
पर्वत श्रेणी – हिमालय
पर्वत शिखर –  एवरेस्ट
पर्वतारोही – तेनसिंह
काजीरंगा – राष्ट्रीय उद्यान

प्रश्न २.
इन प्रश्नों के उत्तर दो –
प्रश्न.
हिमालय को भारत का पहरेदार क्यों कहा जाता है?
उत्तर:
हिमालय देश के उत्तर में बहुत ऊँचा पहरेदार की तरह खड़ा है। इसे पार करके भारत में आना कठिन है। इसलिए इसे भारत का पहरेदार कहा जाता है।

प्रश्न.
पर्वत पार करने के लिए बने सँकरे मार्ग को क्या कहते हैं?
उत्तर:
दर्रा

प्रश्न.
ग्लेशियर किसे कहते हैं?
उत्तर:
बर्फ के पहाड़ (हिमानी) को ग्लेशियर कहते हैं, जैसे – गंगोत्री, यमनोत्री।

प्रश्न ३.
भूगोल की कॉपी में यह काम करो –
उत्तर:
नोट – विद्यार्थी स्वयं करें।

२. भारत का उत्तरी मैदान

प्रश्न.
एटलस में देखकर लिखो-
उत्तर:
यह भाग पश्चिम में कश्मीर राज्य से पूर्व में अरुणाचल प्रदेश राज्य तक तथा उत्तर में हिमाचल प्रदेश राज्य से दक्षिण में मध्य प्रदेश राज्य तक फैला है।

हिमालय से निकलकर अनेक नदियाँ इस मैदान में उतरती हैं और पूर्व की ओर चली जाती हैं, जैसे – गंगा, यमुना, कोसी। कुछ नदियाँ हिमालय पर्वत से मैदान में उतरकर पश्चिमी दिशा की ओर बहती हैं, जैसे – सतलज, सिन्धु, झेलम नदी।

दक्षिण के पठार से भी कई नदियाँ इस मैदान में उतरती हैं, जैसे – चम्बल, सिन्धु, बेतवा, केन।

प्रश्न.
उत्तर से आने वाली नदियों में साल भर पानी भरा रहता है,पर दक्षिण से आने वाली नदियों में गर्मी में पानी कम हो जाता है। ऐसा क्यों?
उत्तर:
चूंकि ये दक्षिणी पठार से निकलती हैं और बरसाती नदियाँ होती हैं। इसलिए गर्मी में पानी कम हो जाता है।

भारत का धरालत अभ्यास

उत्तर लिखें
प्रश्न १.
उत्तर के मैदान में बहने वाली प्रमुख नदियों के नाम लिखो।
उत्तर:
गंगा, यमुना, शारदा, गोमती, घाघरा, कोसी, गंडक।

प्रश्न २.
उत्तर का मैदान कैसे बना है?
उत्तर:
नदियों की लाई बारीक कणों वाली भुरभुरी उपजाऊ मिट्टी से बना है।

प्रश्न ३.
बाढ़ आने पर नदी अपने साथ क्या-क्या चीजें बहाकर लाती है?
उत्तर:
बालू व काँप मिट्टी बहाकर लाती है।

प्रश्न ४.
नदियों का जल क्यों प्रदूषित हो रहा है?
उत्तर:
नदियों के किनारे बसे शहरों और बढ़ते उद्योगों के कारण नदियों का जल प्रदूषित हो रहा है।

एटलस में खोजो –

प्रश्न .
उत्तर के मैदानी भाग की सबसे लम्बी नदी।
उत्तर:
गंगा नदी।

प्रश्न .
इस भाग की सबसे छोटी नदी।
उत्तर:
शारदा (काली नदी)।

प्रश्न .
मैदान में नदियों के किनारे बसे पाँच शहर।
उत्तर:
दिल्ली, आगरा, कानपुर, इलाहाबाद, वाराणसी।

  • करके देखो – नोट – विद्यार्थी अपने अध्यापक की सहायता से स्वयं करें।

३. थार का मरुस्थल

  • मानचित्र में थार के मरुस्थल के फैलाव को देखो और लिखो –

प्रश्न .
यह किस-किस प्रदेश में फैला है?
उत्तर:
राजस्थान और गुजरात।

प्रश्न .
थार के पश्चिम में कौन-सा देश स्थित है?
उत्तर:
पाकिस्तान।

भारत का धरालत अभ्यास

प्रश्न १.
थार का मरुस्थल भारत के किस भाग में है?
उत्तर:
भारत के पश्चिमी भाग में है।

प्रश्न २.
मरुस्थल में आबादी कम क्यों होती है?
उत्तर:
पानी कम होने से पेड़-पौधे नहीं होते हैं, इसलिए जीवन कठिन है।

प्रश्न ३.
तुम जहाँ रहते हो, उस भाग में और मरुस्थल में क्या-क्या अन्तर हैं?
उत्तर:
मरुस्थल – मरुस्थल में सूखे क्षेत्र हैं। यहाँ पानी की कमी है, रेत ही रेत है, नदियाँ नहीं हैं, कृषि क्षेत्र नहीं है। आबादी नहीं के बराबर है। जीवन दुष्कर है।
हमारे यहाँ – हरियाली, नदियाँ, मैदान और कृषि क्षेत्र हैं। आबादी का घनत्व है। जीवन सुखी है।

प्रश्न ४.
मरुस्थल में पाए जाने वाले वृक्षों के नाम लिखो?
उत्तर:
मरुस्थल में पाए जाने वाले वृक्षों के नाम – कटीली झाड़ियाँ, नागफनी।

• खोज-बीन –
एटलस में भारत का राज्यों वाला मानचित्र देखो –

प्रश्न.
मरुस्थल भारत के किन-किन राज्यों में फैला है?
उत्तर:
मरुस्थल भारत के राजस्थान और गुजरात राज्य में फैला हुआ है।

प्रश्न.
इस मरुस्थली भाग में कौन-कौन से बड़े नगर हैं?
उत्तर:
इस मरुस्थली भाग में राजकोट, जैसलमेर, बीकानेर, जोधपुर, उदयपुर जैसे बड़े नगर हैं।

४. दक्षिण का पठार

भारत का धरालत अभ्यास

प्रश्न १.
पठार और पर्वत में क्या अन्तर है?
उत्तर:
आस-पास की भूमि से अधिक ऊँचाई पर स्थित समतल चौरस मैदान को पठार कहते हैं, जैसे-दक्षिण का पठार। बहुत अधिक ऊँचा ऊबड़-खाबड़ और बर्फ से ढकी चोटियों वाला पहाड़ होता है, जैसे – हिमालय।

प्रश्न २.
पठार और मैदान में क्या अन्तर है?
उत्तर:
मैदान समतल, ढालू, दोमट मिट्टी से बना होता है। पठार ऊँची चौरस समतल भूमि को कहते हैं। यह ज्यादातर पथरीला होता है।

प्रश्न ३.
लावा की मिट्टी कैसे बनी?
उत्तर:
आंतरिक हलचलों से जमीन में विस्फोट हुआ। काला-लाल लावा निकला। चारों ओर बहने लगा। धीरे-धीरे यह ठंडा हो गया। फिर टूट-फूटकर मिट्टी बन गया। नर्मदा और गोदावरी के बीच का भाग इसी मिट्टी का है।

  • करके देखो – नोट – विद्यार्थी अपने अध्यापक की सहायता से स्वयं करें।
  • लिखो –
  • पश्चिम से पूर्व की ओर बहने वाली नदियों के नाम। उत्तर: महानदी, गोदावरी, कृष्णा, कावेरी, तुंगभद्रा नदी।
  • पूर्व से पश्चिम की ओर बहने वाली नदियों के नाम। उत्तर: नर्मदा. ताप्ती नदी। नोट – शेष प्रश्न विद्यार्थी स्वयं करें।

५. समुद्र तटीय मैदान और द्वीप समूह

भारत का धरालत अभ्यास

उत्तर लिखो –

प्रश्न १.
समुद्र तटीय मैदानों की मिट्टी कैसी है?
उत्तर:
समुद्र तटीय मैदानों की बारीक कणों वाली उपजाऊ मिट्टी है।

प्रश्न २.
बन्दरगाह किसे कहते हैं?
उत्तर:
जहाँ पानी के जहाज आकर ठहरते हैं, उन्हें बन्दरगाह कहते हैं।

प्रश्न ३.
‘लैगून’ किसे कहते हैं?
उत्तर:
समुद्र तटों पर खारे पानी की झीलों को ‘लैगून’ कहते हैं।

प्रश्न ४.
‘प्रकाश स्तम्भ’ किस काम आता है?
उत्तर:
समुद्र तटों पर जहाजों और नाविकों को प्रकाश दिखाए जाने के काम आता है।

  • खोजबीन – नोट – विद्यार्थी अपने अध्यापक की सहायता से स्वयं करें।
  • खाली स्थान भरो (खाली स्थान भरकर )
    • चारों ओर जल से घिरे भूमि के छोटे भाग को द्वीप कहते हैं।
    • बंगाल की खाड़ी में स्थित द्वीपसमूह का नाम अंडमान-निकोबार द्वीप समूह है।
    • अरब सागर में स्थित द्वीपसमूह का नाम लक्षद्वीप समूह है।

Class 5 EVS Hamara Parivesh Chapter 3 भारत का धरालत

All Chapter: UP Board Solutions for Class 5 EVS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *