आज के समय में फिल्म इंडस्ट्री हो या टीवी सीरियल दोनो ही काफी तेजी से बढ़ रहा है। लोग एंटरटेनमेंट के लिए फिल्मों पर आश्रित रहने लगे है। इस वजह से भी हर रोज कोई न कोई फिल्म रिलीज हो रही है। इस इंडस्ट्री के ग्लैमर को देख कर लोग एक्टर बनने की चाह भी रखने लगे है। लेकिन चाह से कुछ नही होता जब तक आप इस क्षेत्र में मेहनत नही करते।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे की ऐक्टर कैसे बने। हम आपको इस आर्टिकल में पूरी जानकारी देंगे। तो इस आर्टिकल को आप ध्यान से पढ़े ताकि आप भी अपने एक्टर बनने के सपने को पूरा कर पाए। तो आईए इसी कड़ी में सबसे पहले आपको बताते है की ऐक्टर बनने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए। इसके बाद हम अन्य चीजों को जानेंगे।
Table of Contents
एक्टर बनने की शुरुवात कैसे करे?
अगर आप एक्टर बनना चाहते है तो सबसे पहला चीज आपको ये करना है की आपको अपने बोल चाल, हाव भाव और अपने एटिट्यूड को अच्छा करना होगा। आप भले किसी भी तरह का रोल करे लेकिन आपके अपने बोल चाल, हाव भाव और अपने एटिट्यूड को बेहतर करना ही होगा। इसके साथ आपको अपने अंदर पैशन को जगाए रखना है। भले आप किसी भी फील्ड में काम कर रहे हो आपके अंदर एक कलाकार हमेशा जीवित रहना चाहिए। एक सफल एक्टर आपको यही बताएगा की संघर्ष कितना भी कड़ा हो लेकिन एक एक्टर हमेशा अपने अंदर कलाकारी को जीवित रखता है। इसके अलावा आपको इन चीजों को भी ध्यान रखना चाहिए।
एक्टर बनने के लिए क्या क्या करे?
1. एक्टिंग का जुनून बनाए रखे
कई बार ऐसा देखा जाता है की जब ऑडिशन में लोग जाते है तो वह वहा अपना ऑडिशन देते है और फिर उसके बाद अपने सामान्य काम में लग जाते है। अगर आप सच में एक्टर बनना चाहते है तो आपको हमेशा अपने अंदर के एक्टर को जगाए रखना होगा। हमेशा प्रैक्टिस करते रहे और पूरे जुनून से इस काम में लगे रहे। आपका जुनून और आपका प्रैक्टिस ही आपको एक एक्टर बना सकता है।
2. ऑडिशन में ले भाग
आप जितना हो सके अलग-अलग ऑडिशन में जाएं। आप ऑडिशन में सिलेक्ट हो या ना बार-बार आपका प्रैक्टिस जरूर होता रहेगा। अगर आपकी एक्टिंग अच्छी रही तो आप सिलेक्ट भी हो सकते है। इसलिए ऑडिशन में भाग जरूर ले। इसके लिए आप हमेशा अपने आस पास में होने वाले ऑडिशन शोज को ध्यान
देते रहे। और इन सभी में पार्टिसिपेट करना न भूले।
3. एक्टिंग की किताबे पढ़े
ये तो सच है कि आप किसी भी क्षेत्र में जाना चाहते हैं तो इसके लिए किताब सबसे प्रभावी होती है। आप अपने एक्टर बनने की राह में भी किताबों की मदद ले सकते हैं। एक्टिंग से जुड़े हुए किताबें आप ऑनलाइन खरीद सकते हैं या फिर किसी नजदीकी बुकस्टोर से भी खरीद सकते हैं। आप इंटरनेट पर सर्च करके भी इससे जुड़े हुए किताबो को देख सकते है।
4. नेचुरल एक्टिंग पे दे ध्यान
बनावटी एक्टिंग आज हर दूसरा इंसान कर सकता है। अगर आप एक अच्छा एक्टर बनना चाहते है तो आपको अपने अंदर नेचुरल एक्टिंग को लाना होगा। यही आपको बाकिओ से अलग बनाएगा। नेचुरल एक्टिंग देखने में काफी रियलिस्टिक लगता है। इसलिए आज इसकी काफी मांग भी है। नेचुरल एक्टिंग से मतलब है ऐसी एक्टिंग जो रियलिस्टिक हो न की बनावटी। इसे सीखने के लिए आप अलग अलग फिल्मों को देख सकते है। जब आप फिल्मों को देखे तो कैरेक्टर को बारीकी से नोट करे। इससे आपको सीखने में मदद मिलेगी। आप थियेटर में होने वाले नाटकों को भी देख सकते हैं। यही आपको असली नेचुरल एक्टिंग सीखने को मिलेगा।
5. इंडस्ट्री के लोगो से बनाए संपर्क
अगर आप जल्दी एक्टर बनना चाहते है तो आपको चाहिए कि आप किसी फिल्म इंडस्ट्री के लोग से संपर्क बनाए। ऐसा करने से आपको अपने एक्टिंग को दिखाने का मंच आसानी से मिल जाएगा और बड़े कम समय में एक्टिंग के दुनिया में प्रवेश कर पाएंगे। हालाकि ऐसा नही है की यहा आपको मेहनत नही करना होगा। यहा भी आपको आपका एक्टिंग ही आपको एक्टर बनने में मदद करेगा।
6. थियेटर को करे ज्वाइन या एक्टिंग स्कूल जाए
अगर आप अपने एक्टिंग स्किल्स को और निखारना चाहते है तो आप थियेटर को ज्वाइन कर सकते है या एक्टिंग स्कूल भी जा सकते है। यहां आप एक्टिंग के स्किल्स को और भी बारीकी से और अच्छे से सीख पाएंगे। आप किसी भी थिएटर में इसका अभ्यास कर सकते है या एक्टिंग स्कूल में इससे जुड़े स्किल्स को सीख पाएंगे।
एक्टिंग कहा से सीखे और एक्टिंग कैसे सीखे
एक्टिंग सीखने के लिए आप एक्टिंग क्लासेज ज्वाइन कर सकते है। या फिर आप थियेटर भी ज्वाइन कर सकते है। अगर आप घर बैठे इसको सीखना चाहते है तो आप यूट्यूब वीडियो की मदद ले सकते है। या फिर आप udemy या इन जैसे ऐप से भी ऑनलाइन कोर्स के मदद से इसे सीख सकते हैं। आपको ऑनलाइन कई तरह के कोर्स मिल जाएंगे जिसमे से कई कोर्स फ्री मिलेंगे तो कई paid कोर्स भी मिलेंगे। आप अपने सहूलियत और जरूरत के अनुसार किसी का चयन कर सकते है और एक्टिंग सीख सकते है।
एक्टर बनने से जुड़े कुछ सवाल FAQ
क्या एक्टर बनने के लिए अंग्रेजी आना जरूरी है?
एक्टर बनने के लिए अंग्रेजी की आवश्यकता नही है। आपको जिस भाषा में एक्टर बनना है वह भाषा आना चाहिए बस।
क्या एक्टर बनने के लिए एक्टिंग स्कूल जाना जरूरी है?
एक्टिंग स्कूल आपके एक्टिंग को और अच्छा कर सकता है। इसलिए अगर संभव हो तो किसी एक्टिंग स्कूल को जरूर ज्वाइन करे। बाकी अगर आप खुद से इसे सिख सकते है तो आप खुद बिना एक्टिंग स्कूल जाए भी एक्टर बन सकते है। आज इंटरनेट पर इससे जुड़े कई विडियोज भी है जो आपकी मदद कर सकते है।
क्या एक्टर बनने के लिए कोई उम्र सीमा होती है?
नही इसके लिए कोई उम्र सीमा नही होती है। आप जिस उम्र के होंगे, जैसे भी दिखते होंगे आपको वैसा रोल मिलेगा। इसके लिए कोई उम्र सीमा नही होती।
क्या बिना इंडस्ट्री में पहचान के कोई एक्टर बन सकता है?
हां, आप बिना इंडस्ट्री में पहचान के भी एक्टर बन सकते है। पहचान सिर्फ आपको जरिया दे सकता है बाकी आपका टैलेंट ही आपको एक्टर बना सकता है।
Conclusion
Actor बनना कोई आसान काम नही है। इसके लिए काफी परिश्रम करना होता है। इसके अलावा आपको काफी संघर्ष भी करना पर सकता है। लेकिन एक चीज साफ है अगर आप अपना सौ प्रतिशत देते है तो आज नही तो कल आप इस फील्ड में भी सफल हो सकते है। आज के इस आर्टिकल में हमने एक्टर बनने से जुड़े बातो को जाना। हमने एक्टर बनने के शुरुवात से लेकर एक्टर के लिए जरूरी कदमों को भी जाना। यह आर्टिकल आपको कैसा लगा, हमे कॉमेंट करके जरूर बताएं। हम ऐसे ही जानकारी से भरे आर्टिकल लाते रहेंगे बस आप हमारे वेबसाइट से ऐसे ही जुड़े रहे। मिलते है फिर अगले आर्टिकल मे तब तक सीखते रहे हमारे वेबसाइट के साथ।