संज्ञा और सर्वनाम में अंतर:
संज्ञा | सर्वनाम |
---|---|
(a) संज्ञा वस्तु, व्यक्ति, स्थान, भाव आदि के नाम को कहते हैं। | (a) सर्वनाम संज्ञा के स्थान पर आनेवाला शब्द होता है। |
(b) संज्ञाएँ अनंत होती है। | (b) सर्वनाम सीमित होते हैं। |
(c) संज्ञाओं का अपना लिंग होता है। उदाहरण- गंगा, क्षमा, ताजमहल, पुस्तक, मेला, लोहा आदि। | (c) सर्वनामों का अपना कोई लिंग नहीं होता है। उदाहरण- मैं, तू, हम, आप, जो, सो, कौन, क्या, कुछ आदि। |