विज्ञान की अद्भुत खोज कंप्यूटर पर निबंध

विज्ञान की अद्भुत खोज कंप्यूटर पर निबंध – Vigyan Ki Khoj Kampyootar Essay In Hindi

Hindi Essay प्रत्येक क्लास के छात्र को पढ़ने पड़ते है और यह एग्जाम में महत्वपूर्ण भी होते है इसी को ध्यान में रखते हुए hindilearning.in में आपको विस्तार से essay को बताया गया है |

विज्ञान की अद्भुत खोज कंप्यूटर पर निबंध – Essay On Vigyan Ki Khoj Kampyootar In Hindi

सकेत बिंदु :

  • विज्ञान का चमत्कार
  • कंप्यूटर की आवश्यकता
  • अद्भुत क्रांति
  • कंप्यूटर का वर्णन
  • उपयोगिता
  • निष्कर्ष।

साथ ही, कक्षा 1 से 10 तक के छात्र उदाहरणों के साथ इस पृष्ठ से विभिन्न हिंदी निबंध विषय पा सकते हैं।

विज्ञान की अद्भुत खोज कंप्यूटर (Vigyaan Kee Adbhut Khoj Kampyootar) – Amazing discovery of science computer

विज्ञान ने मनुष्य को नाना प्रकार की वस्तुएँ उपलब्ध कराकर उसका जीवन सुखमय बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रखी है। आज जिघर भी दृष्टि डालिए उसका करिश्मा नजर आता है। उसने अनेक चमत्कारी वस्तुएँ उपलब्ध कराई हैं, मनुष्य जिनकी कल्पना किया करता था। ऐसे ही चमत्कारी यंत्रों में एक है-कंप्यूटर।

वर्तमान युग को कंप्यूटर का युग कहें तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। चारों ओर कंप्यूटर का बोलबाला है। यह आज के युग की आवश्यकता बन गया है। प्रायः सभी छोटे-बड़े कार्यालयों में इसका अनिवार्य रूप से प्रयोग होने लगा है। जैसे पहले मेज पर रखी फाइलें देखकर लगता था कि यह कोई ऑफिस है, आज उसी प्रकार कंप्यूटर देखकर यह अनुमान सहज लगाया जा सकता कंप्यूटर नित नया आकर्षक रूप और आकार ग्रहण करते जा रहे हैं।

पहले इनका बड़ा-सा मॉनीटर परी मेज को घेर लेता था। मेज के नीचे इनका सी.पी.यू. तथा अन्य उपकरण रखे जाते थे। मॉनीटर के सामने बड़ा सा की-बोर्ड रखकर काम किया जाता था पर आज विज्ञान के प्रभाव के कारण मॉनीटर एक दम पतले और छोटे हो गए हैं जिनमें सी.पी.यू. भी शामिल होता है। इनका बोर्ड छोटा और आकर्षक बन गया है। अब इन्हें कम जगह में रखा जा सकता है।

Also Check: hindi vyakaran class 6

आज कंप्यूटर पर लगभग हर प्रकार का काम किया जा रहा है। लेखा विभाग हो या अन्य विभाग, फाइलें रखने, बनाने, खोने, सँभालने, दीमकों के चट जाने की समस्या खत्म हो गई है। कर्मचारियों के वेतन बिल, कर्मचारियों का लेखा-जोखा, लाखों-करोड़ों खातों का काम इसमें सुरक्षित रहता है। बस एक क्लिक करते ही मन चाहा आँकड़ा हमारे सामने होता है। रेल, मोटर, वायुयान आदि के टिकटों का आरक्षण कंप्यूटर की मदद से किया जाता है।

बिजली, पानी, विभिन्न प्रकार के टैक्स, फोन आदि के बिल, राशन कार्ड, जन्म-मृत्यु प्रमाण इसकी मदद से बनाए जाते हैं। विद्यालयों के अभिलेख, उनसे संबंधित पत्राचार एवं प्रमाण-पत्रों का लेन-देन अब कंप्यूटर ने सुगम कर दिया है। चिकित्सा क्षेत्र में कंप्यूटर ने क्रांति ला दी है। विभिन्न जाँचों की रिपोर्ट इसकी मदद से बनने लगी हैं, जिसमें गलतियों की संभावना न के बराबर होती है। पुस्तकीय छपाई और चित्रांकन को कंप्यूटर ने नया रूप देकर आकर्षक बना दिया है।

कंप्यूटर ने मनोरंजन को नया रूप प्रदान किया है। अब बच्चों को धूल-मिट्टी और धूप में खेलने की आवश्यकता नहीं रही। वे घर में कंप्यूटर पर विविध प्रकार के खेल-खेलकर अपना मनोरंजन करते हैं।

कंप्यूटर समय, धन, और श्रम बचाने वाला अद्भुत उपकरण है। यह दैनिक जीवन की जरूरत बनता जा रहा है, पर हमें इसके साथ अधिक समय बिताने से बचना चाहिए।

दूसरे विषयों पर हिंदी निबंध लेखन: Click Here

Remark:

हम उम्मीद रखते है कि यह Hindi Essay आपकी स्टडी में उपयोगी साबित हुए होंगे | अगर आप लोगो को इससे रिलेटेड कोई भी किसी भी प्रकार का डॉउट हो तो कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूंछ सकते है |

यदि इन नोट्स से आपको हेल्प मिली हो तो आप इन्हे अपने Classmates & Friends के साथ शेयर कर सकते है और HindiLearning.in को सोशल मीडिया में शेयर कर सकते है, जिससे हमारा मोटिवेशन बढ़ेगा और हम आप लोगो के लिए ऐसे ही और मैटेरियल अपलोड कर पाएंगे |

हम आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *