वर्गिकी सहायक साधन | हरबेरियम | वनस्पति उद्यान |संग्रालय | प्राणी उपवन

वर्गिकी सहायक साधन :-

जीव वैज्ञानिको के पास सूचना , जैविक नमूने , प्रयोगशाला व संचय ग्रह होते है। जो जीव धारियों के वर्गीकरण में सहायक है।  वे वर्गिकी के सहायक साधन कहलाते है इनका उपयोग वर्गीकरण में किया जाता है।

1. हरबेरियम (Harbarium) :-

पौधों के नमूनों को सुखाकर , दबाकर अभिरंजित या परिरक्षित कर नमूनों को शीट पर सुरक्षित रखना हर्बेरियम कहलाता है।

हरबेरियम शीट पर एक लेबल लगाया जाता है जिस पर पौधे के एकत्र करने की विधि , स्थान , पौधे का अंग्रेजी नाम ,स्थानीय व वैज्ञानिक नाम , कुल तथा एकत्र करने वाले का नाम लिखा जाता है।

2. वनस्पति उद्यान (Botenical garden) :

विभिन्न पौधों को उनके प्राकृतिक आवास में संरक्षित किया जाता है , इस संरक्षित उद्यान को वनस्पती उद्यान कहते है।  वनस्पति उद्यान में प्रत्येक पौधों पर स्थानीय व वैज्ञानिक नाम , कुल आदि लिखे होते है।

प्रमुख वनस्पति उद्यान निम्न है –

i. क्यू इंग्लैंड

ii. इंडियन बोटेनिकल गार्डन हावड़ा (भारत)

iii. नेशनल बोटेनिकल रिसर्च लखनऊ (भारत)

3. संग्रालय (museum) :-

वह स्थान जहाँ पादप व जन्तुओं को विभिन्न स्थानों से लाकर संग्रह किया जाता है उसे संग्रालय कहते है।  संग्राहलय में पादप व जन्तुओ को संरक्षण व प्रदर्शन के लिए रखा जाता है।

4. प्राणी उपवन (zoological parks) :

ये वे स्थान है जहाँ विभिन्न जन्तुओं को संरक्षण प्रदान किया जाता है , इनमे किसी विशिष्ट जन्तु या अनेक जन्तुओ का आवास बनाया जाता है।

5. कुँजी / चाबी (key) : कुंजी का प्रयोग समानताओ व असमानताओं के आधार पर जन्तुओ की पहचान करने में किया जाता है।  कुँजी तुलनात्मक लक्षणों पर आधारित होती है।  वर्गिकी संवर्ग के प्रत्येक स्तर जैसे – जाति , वंश , कूल , गण , वर्ग और संघ के लिए अलग अलग कुंजियों का उपयोग किया जाता है।

जीवों को वर्गीकृत :-

जीव जन्तुओ एवं पेड़ पौधों के उनकी समानता व असमानता के आधार पर विभिन्न समूहों एवं वर्गों में रखने की विधि को वर्गीकरण कहते है।  इस वर्गीकृत में सजीवों को रखा जाता है।  जीवों में अलग अलग जातियों के अध्ययन के लिए जीवों को वर्गीकृत करते है।

Remark:

दोस्तों अगर आपको इस Topic के समझने में कही भी कोई परेशांनी हो रही हो तो आप Comment करके हमे बता सकते है | इस टॉपिक के expert हमारे टीम मेंबर आपको जरूर solution प्रदान करेंगे|


यदि आपको https://hindilearning.in वेबसाइट में दी गयी जानकारी से लाभ मिला हो तो आप अपने दोस्तों के साथ भी शेयर कर सकते है |

हम आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *