रज़िया सुल्तान के बारे में कुछ रोचक तथ्य क्या हैं?

  • गुलाम वंशीय शासक इल्तुतमिश ने अपने उत्तराधिकारी के रुप में ज्येष्ठ पुत्र का चयन करने की सामान्य प्रथा का पालन न करते हुए अपनी पुत्री रजिया (महिला शासिकाएं-2) को अपना उत्तराधिकारी नियुक्त किया।
  • इल्तुतमिश ने चांदी के टंके पर उसका नाम अंकित करवाया।
  • लेकिन उसकी मृत्यु के पश्चात तुर्की अमीरों ने उसके पुत्र रुक्नुद्दीन को गद्दी पर बैठाया।
  • दिल्ली की जनता ने पहली बार उत्तराधिकार के प्रश्न पर स्वयं निर्णय लिया व रजिया को सुल्तान बनाया।
  • भारत की प्रथम मुस्लिम शासिका।
  • वह पर्दा प्रथा त्याग कर पुरुषों के समान काबा कोट पहन कर दरबार में बैठती थी
  • शासन का कार्य बडी कुशलतापूर्वक स्वयं संभालती थी ।
  • रजिया ने दिल्ली पर 1236–1240 ई. तक शासन किया।
  • उसने सरहिंद के सूबेदार अल्तूनिया से विवाह किया।
  • 13/10/1240 को उसकी व अल्तुनिया की हत्या कर दी गई।
  • एलफिंस्टन के अनुसार यदि रजिया (महिला शासिकाएं-2) स्त्री न होती तो उसका नाम भारत के महान मुस्लिम शासकों में गिना जाता।

Remark:

हेलो दोस्तों अगर आपको अजब गजब के ये पोस्ट अच्छे लगते हो और आपको को कुछ नई बाते पता चल रही है तो हमे आप कमेंट करके बता सकते है | और यह भी बता सकते है और किस टॉपिक से रिलेटेड मै और लेख लिखुँ |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *