हेलो स्टूडेंट्स, आज हम इस लेख में घोष एवं अघोष वर्ण में क्या अंतर है? के बारे में पढ़ेंगे |
घोष एवं अघोष वर्ण में अंतर:
घोष वर्ण | अघोष वर्ण |
---|---|
(a) घोष वर्णों के उच्चारण में स्वरतंत्रियाँ परस्पर झंकृत होती है। | (a) अघोष वर्णों के उच्चारण में ऐसी झंकृति नहीं होती है। |
(b) घोष में केवल नाद का ही उपयोग होता है। | (b) अघोष में केवल श्वास का उपयोग होता है। |
(c) प्रत्येक वर्ग का 3रा, 4था और 5वाँ वर्ण, सभी स्वर वर्ण, य, र, ल, व और ह, घोष वर्ण हैं। | (c) प्रत्येक वर्ग का 1ला और 2रा तथा श, ष एवं स अघोष हैं। |