औसत वेग किसे कहते है

औसत वेग किसे कहते है ?

औसत वेग क्या है:

 

निश्चित समय अन्तराल बाद सांद्रता में हुए परिवर्तन को औसत वेग कहते है।

या

इकाई समय में पदार्थो की सान्द्रता में हुए परिवर्तन को औसत वेग कहते है।

माना Δt समय अंतराल बाद सांद्रता में हुआ परिवर्तन ΔC है तो

औसत वेग = ± ΔC/Δt

यहाँ – चिन्ह समय के साथ साथ क्रियाफलो की सान्द्रता में कमी तथा + चिन्ह समय के साथ साथ क्रियाफलो में वृद्धि को बताता है।

माना एक अभिक्रिया निम्न है

क्रियाकारक → क्रियाफल

R  →   P

माना T1समय पर क्रियाकारक व क्रियाफलो की सान्द्रता क्रमशः [R1] व [P1] है तथा T2 समय पर क्रियाकारक व क्रियाफलो की सान्द्रता क्रमशः [R2] व [P2] है।

अतः

Δt =T2  – T1

Δ[R] =  [R2] –  [R1]

Δ[P] = [P2]  – [P1]

औसत वेग = – Δ[R]/Δt

= – {[R2] –  [R1]} / (T2  – T1)

औसत वेग = + Δ[P]/Δt

= +{[P2]  – [P1]} /  (T2  – T1)

1 thought on “औसत वेग किसे कहते है ?”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *